India Pakistan Tension: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच गृह मंत्री शाह ने की हाई लेवल मीटिंग, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

Updated:
विज्ञापन

amit Shah held high level meeting

India Pakistan Tension: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है. गुरुवार को पाक अटैक के बाद शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अधिकारियों के साथ हाई लेवल बैठक की. गृह मंत्री शाह ने पाकिस्तान के साथ लगती भारत की सीमा और देश के हवाई अड्डों पर मौजूदा स्थिति की समीक्षा की.

विज्ञापन

India Pakistan Tension: पाकिस्तान ने गुरुवार को देर रात भारत पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक करने की कोशिश की. जिसका भारत ने तगड़ा जवाब दिया और पाकिस्तान के 8 मिसाइलों को मार गिराया. भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान के मिसाइल और ड्रोन हमले को पूरी तरह से नाकाम कर दिया. पाक अटैक के बीच गृह मंत्री शाह ने अधिकारियों के साथ हाई लेवल बैठक की. शाह ने भारत एवं पाकिस्तान की सीमा पर सुरक्षा संबंधी स्थिति की समीक्षा करने के अलावा देशभर के हवाई अड्डों पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए उठाए गए कदमों का भी जायजा लिया. सीमा सुरक्षा बल भारत-पाकिस्तान सीमा की सुरक्षा करता है तथा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) देश के हवाई अड्डों, मेट्रो नेटवर्क और अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा का जिम्मा संभालता है.

शाह की बैठक में ये अधिकारी हुए शामिल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बैठक में केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, खुफिया ब्यूरो के निदेशक तपन डेका और बीएसएफ, सीआईएसएफ एवं नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो के महानिदेशक शामिल हुए.

भारतीय जवानों ने 7 आतंकवादियों को मार गिराया

पाकिस्तानी हमले के बाद सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने जम्मू में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार से घुसपैठ की कोशिश कर रहे 7 आतंकवादियों को मार गिराया और पाकिस्तान रेंजर्स की एक चौकी को भी नष्ट कर दिया है.

भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पहलगाम हमले का लिया बदला

भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 9 आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया. भारत ने अपनी सीमा में रहते हुए पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को मिट्टी में मिला दिया. भारत ने इस ऑपरेशन को सिंदूर का नाम दिया. भारत की जोरदार कार्रवाई से बौखलाए पाकिस्तान ने भारतीय सीमा पर लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola