Himachal Pradesh की सुक्खू सरकार को हाईकोर्ट से झटका, 6 मुख्य संसदीय सचिव हटाए गए

Sukhvinder Singh Sukhu
Himachal Pradesh की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार को हाईकोर्ट से बुधवार को तगड़ा झटका लगा है. कोर्ट ने मुख्य संसदीय सचिव को तत्काल प्रभाव से हटाने का आदेश दे दिया है.
Himachal Pradesh की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार को उस समय झटका लगा, जब हाईकोर्ट ने 6 मुख्य संसदीय सचिव को हटाने का आदेश दे दिया. जस्टिस विवेक सिंह ठाकुर और जस्टिस बिपिन चंद्र नेगी की डबल बेंच ने मुख्य संसदीय सचिवों की नियुक्ति को असंवैधानिक बताया. हाईकोर्ट ने इसके साथ ही संसदीय सचिव एक्ट 2006 को भी रद्द कर दिया. अधिवक्ता वीर बहादुर ने कहा, लंबे इंतजार के बाद सीपीएस नियुक्तियों को हाईकोर्ट में रिट के माध्यम से चुनौती दी गई थी, और आज हमारे पक्ष में फैसला आया है. कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि हिमाचल प्रदेश संसदीय सचिव 2006 अधिनियम बनाए रखने योग्य नहीं है.
बीजेपी विधायक ने मुख्य संसदीय सचिवों की नियुक्ति को दी थी चुनौती
बीजेपी विधायक सतपाल सिंह सत्ती सहित 11 विधायकों ने मुख्य संसदीय सचिवों की नियुक्ति को चुनौती दी थी. जिसपर फैसला सुनाते हुए हाईकोर्ट ने नियुक्ति को रद्द कर दिया और सभी को तत्काल पद छोड़ने का निर्देश दिया.
कोर्ट ने 2006 के अधिनियम को बताया असंवैधानिक
कोर्ट ने 2006 के अधिनियम को असंवैधानिक करार दिया और मुख्य संसदीय सचिवों की सुविधाओं को तत्काल वापस लेने का आदेश दिया. कोर्ट के फैसले पर हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम और विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने कहा, हम पहले दिन से ही कह रहे हैं कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा मुख्य संसदीय सचिवों (सीपीएस) की नियुक्ति असंवैधानिक है. हाईकोर्ट ने कहा है कि मुख्य संसदीय सचिवों (सीपीएस) को दी गई सुविधाएं वापस ली जाएं और यह भी कहा कि उनकी नियुक्ति अवैध और असंवैधानिक है.
कोर्ट के फैसले पर क्या बोले सुखविंदर सिंह सुक्खू
हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने छह मुख्य संसदीय सचिवों को हटाने के हाईकोर्ट के आदेश पर कहा, मैंने अभी तक फैसला नहीं पढ़ा है. हम उसका अध्ययन करेंगे और फिर अपने मंत्रिमंडल के साथ चर्चा करने के बाद कोई फैसला लेंगे. मुख्य संसदीय सचिवों के मामले में हाईकोर्ट के आदेश पर कांग्रेस विधायक किशोरी लाल ने कहा, हम हाईकोर्ट के आदेश का सम्मान करते हैं. हमारे पास इतनी सुविधाएं नहीं थीं कि उन्हें वापस लिया जाए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










