Heavy Rain Warning: 28,29,30,31 अक्टूबर और 01, 02 नवंबर को भयंकर बारिश, 110 की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 27 Oct 2025 9:32 PM
चक्रवात मोंथा की वजह से भारी बारिश
Heavy Rain Warning: बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य क्षेत्र में चक्रवाती तूफान "मोंथा" के 28 अक्टूबर की सुबह तक एक गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने और 28 अक्टूबर की शाम/रात के दौरान काकीनाडा के आसपास मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच आंध्र प्रदेश तट को पार करने की संभावना है. इस तूफान में अधिकतम 90-100 किमी प्रति घंटे की निरंतर हवा की हवा की गति से लेकर 110 किमी प्रति घंटे तक की गति तक की गति हो सकती है. चक्रवात की वजह से 27 से 29 तारीख के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश में; 27 तारीख को सौराष्ट्र और कच्छ में; 28 और 29 तारीख को ओडिशा में और 28 अक्टूबर, 2025 को छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है.
Heavy Rain Warning: मौसम विभाग के अनुसार 28 अक्टूबर को तटीय कर्नाटक, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल और माहे में, तेलंगाना, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप में भारी वर्षा होने की संभावना है. जबकि तेलंगाना में 28 और 29 अक्टूबर को, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 30 अक्टूबर को अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है. 28-29 अक्टूबर के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है. जबकि अक्टूबर को तमिलनाडु, केरल और माहे, लक्षद्वीप, आंतरिक कर्नाटक और रायलसीमा में बिजली और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे की गति) के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है.
28 से 31 अक्टूबर के दौरान झारखंड-बिहार में बहुत भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार 27 और 30 अक्टूबर को पश्चिम मध्य प्रदेश; 29 और 30 को पूर्वी मध्य प्रदेश; 28-30 को विदर्भ; 27 को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह; 27-30 को छत्तीसगढ़ और ओडिशा; 30 -31 को उप्र- हमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम; 28 -31 को गंगीय पश्चिम बंगाल और झारखंड; 29 -31 अक्टूबर को बिहार में कुछ/अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश/तूफान के साथ अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है; 27 को ओडिशा; 29 को विदर्भ और छत्तीसगढ़; 31 को उप्र हमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम; 30 और 31 को बिहार; 30 अक्टूबर को झारखंड में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है.
28 और 29 अक्टूबर को ओडिशा और छत्तीसगढ़ में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार 28 और 29 अक्टूबर को दक्षिण ओडिशा; 28 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है. अगले 5 दिनों तक क्षेत्र में बिजली और 30-40 किमी/घंटा की गति वाली तेज हवाओं के साथ तूफान की संभावना है. 28 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ में 60-70 किमी/घंटा की गतत वाली तेजहवाएं; 29 अक्टूबर को 50-60 किमी/घंटा की गतत वाली तेज हवाएं की संभावना है.
28-29 अक्टूबर को इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना
28-29 अक्टूबर को दक्षिण कोंकण और गोवा; 28 और 29 को मध्य महाराष्ट्र; 28-31 अक्टूबर को गुजरात राज्य में तूफान के साथ अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना; 31 को गुजरात क्षेत्र; 29-31 को सौराष्ट्र और कच्छ में अलग -अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है.
31 अक्टूबर – 02 नवंबर को इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना
30 अक्टूबर – 02 नवंबर को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय; 31 अक्टूबर – 02 नवंबर को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना है. 31 अक्टूबर और 01 नवंबर को असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










