Heavy Rain Alert: 30 और 31 अक्टूबर, 1 और 2 नवंबर को भारी बारिश की संभावना, आंधी-तूफान का अलर्ट

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 29 Oct 2025 7:26 PM

विज्ञापन

चक्रवात की वजह से भारी बारिश का दौर

Heavy Rain Alert: मौसम विभाग के अनुसार चक्रवाती तूफान मोंथा कमजोर पड़ गया है और गहरे दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो चुका है. आईएमडी के अनुसार 30 और 31 अक्टूबर को बिहार और 31 अक्टूबर को उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, सौराष्ट्र और कच्छ में बहुत भारी बारिश की संभावना है.

विज्ञापन

Heavy Rain Alert: मौसम विभाग के अनुसार चक्रवाती तूफान मोंथा के कारण 30 अक्टूबर को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना में कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. इसके साथ 30 अक्टूबर को तेलंगाना में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है.

30 और 31 अक्टूबर को बिहार और झारखंड में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 31 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल के गंगा तटीय क्षेत्रों, 30 और 31 अक्टूबर को बिहार और झारखंड, 30 अक्टूबर से 1 नवंबर के दौरान उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम; 30 को पूर्वी मध्य प्रदेश , विदर्भ और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना है. 30 और 31 को बिहार में और 31 को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है.

30 अक्टूबर को झारखंड में तूफान की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 30 अक्टूबर को पूर्वी मध्य प्रदेश में बिजली और तेज हवाओं (30-40 किलोमीटर प्रति घंटे तक की गति); अगले 5 दिनों के दौरान पश्चिम मध्य प्रदेश में; 31 अक्टूबर से 2 नवंबर के दौरान पूवी मध्य प्रदेश; 30 और 31 नवंबर को विदर्भ; 30 को छत्तीसगढ ; 30 अक्टूबर से 1 नवंबर के दौरान गंगा के तटीय पश्चिम बंगाल और बिहार; 30-31 के दौरान ओडिशा और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम; 30 अक्टूबर को झारखंड में बिजली और तूफान की संभावना है.

1 नवंबर तक कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 30 अक्टूबर से 1 नवंबर के दौरान कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र में; 30 अक्टूबर से 31 अक्टूबर के दौरान गुजरात राज्य में कई/कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश/गरज के साथ भारी बारिश की संभावना है; 30 से 31 अक्टूबर के दौरान सौराष्ट्र और कच्छ में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है. अगले 5 दिनों के दौरान गुजरात राज्य में बिजली के साथ बौछारें पडने की संभावना है; अगले 2 दिनों तक महाराष्ट्र में भी बिजली गिरने की संभावना है.

31 अक्टूबर से 1 नवंबर के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 31 अक्टूबर से 1 नवंबर तक अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में तथा 1 नवंबर को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कई/कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश/गरज के साथ भारी बारिश की संभावना है. 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक इस क्षेत्र में बिजली कड़कने के साथ गरज के साथ बारिश की संभावना है.

30 और 31 अक्टूबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 30 और 31 अक्टूबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश /गरज के साथ भारी बारिश की संभावना है. 30 और 31 अक्टूबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में बिजली और तेज हवाओं (30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति) के साथ गरज के साथ छींटे पडने की संभावना है. 30 अक्टूबर को पूर्वी राजस्थान में बिजली के साथ छींटे पडने की संभावना है. अगले 5-7 दिनों तक तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola