Heavy Rain Alert: तीन राज्यों में आफत की बारिश! 18 से 20 अप्रैल तक अलर्ट, पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव

Heavy Rain Alert
Heavy Rain Alert: हिमालयी इलाके में कल (16 अप्रैल) से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है. इसके कारण मौसम में बदलाव आने की पूरी संभावना है. आईएमडी ने अनुमान जाहिर किया है नये वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण उत्तर भारत के तीन राज्यों में बारिश का नया दौर शुरू होने वाला है. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है.
Heavy Rain Alert: आज से उत्तर भारत के कई इलाकों में मौसम का मिजाज बदल जाएगा. एक बार फिर बारिश और तेज हवाओं का दौर शुरू होने वाला है. मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जाहिर किया है कि आज (16 अप्रैल) से एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र में दस्तक देने वाला है.

Heavy Rain Alert: नये पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू कश्मीर, लद्दाख से लेकर हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश का प्रकोप देखने को मिलेगा. स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) 16 अप्रैल से एक्टिव हो सकता है. इसके कारण जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और लद्दाख के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और बर्फबारी की संभावना है.

Heavy Rain Alert: उत्तर भारत के कई राज्यों में बीते कुछ दिनों से आंधी बारिश का दौर देखने को मिल रहा है. दिल्ली, यूपी, राजस्थान, बिहार, झारखंड समेत कई और राज्यों में बारिश और आंधी की गतिविधियां देखने को मिली. जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में 18 से 20 अप्रैल तक खराब मौसम की आशंका है. इस दौरान सड़कों पर रुकावट, लैंडस्लाइड, ओलावृष्टि और पथरीले ढलानों से पत्थरों के गिरने जैसी घटनाएं हो सकती हैं.

Heavy Rain Alert: नया पश्चिमी विक्षोभ का हल्का असर 16 और 17 अप्रैल से दिखने लगेगा. इसके कारण जम्मू-कश्मीर में छिटपुट बारिश की संभावना है. स्काईमेट वेदर के मुताबिक 18 से 20 अप्रैल के बीच गति और तीव्रता दोनों में तेज बढ़ोतरी होगी. 19 अप्रैल को मौसम गतिविधि तेज रहेगी. इस दौरान गरज चमक के साथ आंधी चल सकता है.

Heavy Rain Alert: नये पश्चिमी विक्षोभ का जम्मू कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में व्यापक असर दिखेगा. उत्तराखंड में इसके कारण हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसके अलावा दिल्ली, यूपी, पश्चिमी राजस्थान में भी इसका असर दिख सकता है. पहाड़ी इलाकों में इसका सबसे ज्यादा असर दिखाई देगा.

Also Read
Rain Havoc: 5 से 6 दिन बारिश का कहर, गरज चमक के साथ पड़ेंगे छींटे, मौसम विभाग का अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










