Rain Havoc: 5 से 6 दिन बारिश का कहर, गरज चमक के साथ पड़ेंगे छींटे, मौसम विभाग का अलर्ट
Rain Havoc: पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में कल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाला है. इसका व्यापक असर देश के कई राज्यों में दिखाई देगा. खासकर, उत्तर भारत, पूर्वी भारत और उत्तर पूर्वी इलाकों में इसका व्यापक असर दिखाई देगा. जम्मू कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लद्दाख समेत कई और इलाकों में आंधी बारिश का अनुमान है. पश्चिमी विक्षोभ का सबसे ज्यादा प्रभाव 18 और 19 अप्रैल को नजर आ सकता है.
Rain Havoc: 16 से 20 अप्रैल तक एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाला है. मौसम विभाग का अनुमान है कि यह ताकतवर पश्चिमी विक्षोभ है, जिसका व्यापक असर उत्तर भारत के राज्यों में दिखेगा. मौसम विभाग ने यह भी अनुमान जाहिर किया है कि नये पश्चिमी विक्षोभ का सबसे ज्यादा असर 18 और 19 अप्रैल को दिखेगा. इन दो दिन इसकी तीव्रता अपने चरम पर होगी. जम्मू कश्मीर और लद्दाख सहित कई इलाकों में इस दौरान भारी बारिश होगी. आईएमडी का अनुमान है कि 18 से 20 अप्रैल के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के आसपास के मैदानी इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली वे तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है.
मौजूदा मौसमी प्रणालियां
पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. दूसरा बांग्लादेश और तीसरा मन्नार की खाड़ी के ऊपर निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर बना हुआ है. इसके अलावा एक ट्रफ पश्चिमी राजस्थान से मन्नार की खाड़ी तक फैला हुआ है. एक और ट्रफ पश्चिमी मध्य प्रदेश से बांग्लादेश तक है. इसके कारण पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में भी मौसमी हलचल तेज हो सकती है.
पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में मौसम
अगले 5 दिनों तक छिटपुट से मध्यम बारिश की संभावना है. गरज-चमक के साथ बिजली कड़कने का अनुमान है. साथ ही 40 से 50 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है. 15 अप्रैल को पश्चिम बंगाल के गंगा मैदानों, बिहार, झारखंड में भी आंधी-बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. इस दौरान 50 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है.
- 15 अप्रैल को झारखंड में छिटपुट बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है, कुछ इलाकों में तेज हवा भी चल चलने की संभावना है.
- 15-16 अप्रैल को ओडिशा में भारी बारिश की संभावना है, तेज हवा भी चल सकती है.
- 16 से 18 अप्रैल को असम, मेघालय में भारी बारिश की संभावना है.
- 17 अप्रैल को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में भारी बारिश.
- 14-15 अप्रैल के मध्य भारत और महाराष्ट्र के मैदानी इलाकों में बारिश, गरज के साथ बिजली और तेज हवाएं चल सकती है.
पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 18 से 20 अप्रैल तक सबसे ज्यादा प्रभाव
- 18 से 20 अप्रैल को तीव्र पश्चिमी विक्षोभ का सबसे ज्यादा असर दिखेगा.
- 18 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, में बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है.
- 18 से 19 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है.
दक्षिण भारत में बारिश का दौर जारी
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिन दक्षिण भारत में भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है. आईएमडी के मुताबिक तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक में छिटपुट से लेकर हल्की और मध्यम बारिश की संभावना है. इसके साथ ही तेज हवाओं का दौर भी जारी रहेगा. मौसम विभाग के मुताबिक कई इलाकों में आंधी, बिजली और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है.
बंगाल में आंधी-तूफान और बारिश का अनुमान (West Bengal Rain Alert)
भारत मौसम विभाग हवा के रुख और बंगाल की खाड़ी से आ रही तेज नमी के कारण सोमवार से 18 अप्रैल तक पश्चिम बंगाल के कई जिलों में बिजली चमकने और आंधी-तूफान का अनुमान जाहिर किया है. आईएमडी के मुताबिक बांग्लादेश और उसके आसपास के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा बना हुआ है. जिसके कारण पश्चिम बंगाल के दक्षिणी हिस्से में एक या दो स्थानों पर आंधी-तूफान आने, बिजली चमकने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. पुरुलिया, बीरभूम, मुर्शिदाबाद, पूर्वी और पश्चिमी बर्धमान और नादिया जैसे जिलों में हवा की तीव्रता तुलनात्मक दृष्टि से अधिक रहने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए