Heavy Rain Alert: 15 से16 अप्रैल को 10 से ज्यादा राज्यों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट, मौसम ने ली करवट

Published by :Pritish Sahay
Updated at :16 Apr 2025 2:29 PM
विज्ञापन
Heavy Rain Alert
Heavy Rain Alert

Heavy Rain Alert: देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल में सोमवार को बारिश हुई. मौसम विभाग ने  15 से 16 अप्रैल को ओडिशा में भारी बारिश की संभावना जताई है. 16 से 18 अप्रैल को असम, मेघालय में भारी बारिश हो सकती है. 17 अप्रैल को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना है.

विज्ञापन

Heavy Rain Alert: मंगलवार (15 अप्रैल) को एक बार फिर देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया. बिहार, झारखंड बंगाल समेत कई राज्यों में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई. कई जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश हुई. पश्चिम बंगाल और झारखंड में सोमवार देर शाम झमाझम बारिश से तापमान में भी गिरावट आ गई.  मौसमी तंत्र में बदलाव के कारण उत्तर भारत समेत पूर्वी और उत्तरी पूर्वी भारत में बीते कुछ दिनों से बिजली-बारिश देखने को मिल रही है. कई इलाकों में तेज हवा का भी दौर जारी है.

आंधी-तूफान वाली मौसम प्रणाली

स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक पूर्वी मध्यप्रदेश में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. जबकि, पूर्व-पश्चिम दिशा में एक ट्रफ रेखा उत्तरी तटीय ओडिशा तक फैली हुई है. एक और ट्रफ रेखा पश्चिम उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तर बंगाल तक जा रही है, जो पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार से होकर गुजर रही है. इन सब मौसमी तंत्र के कारण देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल गया है.

एक्टिव होने वाला है पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance)

आने वाले दिनों में मौसम के तेवर और तल्ख हो सकते हैं. मौसम विभाग का अनुमान है कि 16 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) एक्टिव हो रहा है. मौसम विभाग का अनुमान है कि इसका व्यापक असर 18 अप्रैल से दिखना शुरू हो सकता है. 18 से लेकर 20 अप्रैल तक पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश और तेज हवा का दौर शुरू हो सकता है. कई इलाकों में बर्फबारी की भी आशंका है. पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक असर मैदानी इलाकों में भी दिख सकता है.

बीते 24 घंटे में इन इलाकों में हुई जोरदार बारिश

बीते 24 घंटों में पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड और बिहार के कई हिस्सों में बिजली और तेज गरज-चमक के साथ बारिश हुई है. पुरुलिया, बांकुड़ा, बेहरामपुर, बारीपदा, गया, पटना, रांची, जमशेदपुर में तेज बारिश के साथ बिजली चमकी. स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक आगामी दिनों में ओडिशा और पश्चिम बंगाल के मिदनापुर, कालैकुंडा, पानागढ़, कोलकाता, डायमंड हार्बर, बारिपदा और बालेश्वर में तेज बारिश, गरज-चमक के साथ और बिजली गिरने की संभावना है. रिपोर्ट के मुताबिक यह तूफानी मौसम आंध्र प्रदेश के तटीय जिलों तक भी पहुंच सकता है.

पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में मौसम (Heavy Rain Alert)

मौसम विभाग का अनुमान है कि पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में अगले 5 दिनों तक गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती है. आईएमडी के मुताबिक 15 से 16 अप्रैल को ओडिशा में भारी बारिश की संभावना है. 16 से 18 अप्रैल को असम, मेघालय में भारी बारिश हो सकती है. 17 अप्रैल को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना है. 

Also Read: Rain Havoc: 5 से 6 दिन बारिश का कहर, गरज चमक के साथ पड़ेंगे छींटे, मौसम विभाग का अलर्ट

Heavy Rain Alert: पश्चिमी विक्षोभ हो रहा सक्रिय, इन 3 राज्यों में 20 अप्रैल तक झमाझम बारिश, अलर्ट जारी

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन