30 की उम्र पार करते ही बदलें ये 5 आदतें, लंबे समय तक फिट और खुश रहने का आसान तरीका

30 की उम्र के बाद लाइफस्टाइल में करें ये बदलाव AI image
30 की उम्र पार करने के बाद लाइफस्टाइल में छोटे लेकिन जरूरी बदलाव करना बेहद अहम हो जाता है. सही नींद, बैलेन्स्ड डाइट, रेगुलर एक्सरसाइज और मेंटल हेल्थ का ध्यान आपको लंबे समय तक फिट और खुश रख सकता है. जानिए 30 के बाद किन आसान लाइफस्टाइल टिप्स को अपनाकर आप अपनी सेहत और जिंदगी दोनों को बेहतर बना सकते हैं.
जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती है, हमारे जीवन में नई जिम्मेदारियां और बदलाव आने लग जाते हैं. जब हम कम उम्र के होते हैं तो हमें ज्यादा समझ में नहीं आता, लेकिन जैसे-जैसे हम एक खास पड़ाव को पार करते हैं हमारे लिए सतर्क या फिर सावधान हो जाना काफी जरूरी हो जाता है. आज की यह आर्टिकल उन सभी के लिए है जिनकी उम्र 30 के पड़ाव को पार कर चुकी है. जब हम 30 की उम्र को पार करते हैं, तो सिर्फ हमारी लाइफस्टाइल नहीं बदलती. हमारी सोच और सेहत का ख्याल रखने का तरीका भी बदलने लगता है. इस उम्र में हमारा शरीर पहले की तरह काम नहीं करता है और अगर हम छोटी-छोटी गलतियों को करने से न रोकें, तो आगे चलकर ये बड़ी परेशानियों का कारण भी बन सकती हैं. आपके साथ ऐसा न हो, इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे बदलावों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें 30 की उम्र के बाद आपको अपने लाइफस्टाइल में शामिल करना शुरू कर देना चाहिए. तो चलिए इन बदलावों के बारे में जानते हैं.
नींद को बनाएं फर्स्ट प्रायोरिटी
जब हम कम उम्र के होते हैं तो देर रात तक जागना और कम नींद लेना भी हमारे लिए काफी आसान होता है, लेकिन जब हम 30 की उम्र को पार कर जाते हैं, हमारी यह आदत सेहत पर असर दिखाना शुरू कर देती है. सही नींद न लेने से थकावट होना, वजन बढ़ना, स्ट्रेस और कमजोरी जैसी परेशानियां होने लगती है. अगर आप खुद को इन प्रॉब्लम्स से बचाकर रखना चाहते हैं तो हर रात कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद आपको जरूर लेनी चाहिए. इसके अलावा आपको सोने और जागने के लिए एक टाइम भी फिक्स कर लेना चाहिए.
यह भी पढ़ें: Mental Health: इन आदतों से दूर होगा आपका एंग्जायटी और डिप्रेशन, डेली रूटीन में जरूर करें शामिल
डाइट में रखें बैलेंस
जब आप 30 की उम्र को पार कर जाते हैं, तो आपका मेटाबोलिज्म धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगता है. ऐसे में आपको अपनी डाइट का खास ख्याल रखना शुरू कर देना चाहिए. जंक फूड्स, मीठी चीजें और ज्यादा फ्राइड स्नैक्स खाने से आपका वजन भी बढ़ता है और सेहत पर भी काफी बुरा असर पड़ता है. अपने आप को हेल्दी रखने के लिए डाइट में हरी सब्जियां, फलों, प्रोटीन के अलग-अलग सोर्स और पर्याप्त मात्रा में पानी को जरूर शामिल करें. जितना हो सके बाहर का खाना खाने से बचें और अपनी डाइट को बैलेंस्ड रखने की कोशिश करें.
रोजाना एक्सरसाइज को बनाएं आदत
30 की उम्र के बाद आपके लिए फिट रहना और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है. यह सिर्फ दिखावे के लिए ही नहीं बल्कि आपके लिए एक जरूरत बन जाती है. खुद को फिट और एक्टिव रखने के लिए हर दिन कम से कम 30 मिनट वॉकिंग, योगा या फिर लाइट एक्सरसाइज को अपनी रूटीन में जरूर शामिल करें. जब आप रेगुलर फिजिकल एक्टिविटी करते हैं तो आपका हार्ट हेल्दी रहता है और साथ ही आपको स्ट्रेस से भी छुटकारा मिलता है.
यह भी पढ़ें: Mental Health: सुबह 3 से 5 बजे के बीच उठने के हैं कई चमत्कारी फायदे, आप भी जानें
मेंटल हेल्थ का भी रखें ख्याल
अक्सर हम अपनी फिजिकल हेल्थ का ख्याल तो रख लेते हैं, लेकिन मेंटल हेल्थ का सही से ख्याल रख नहीं पाते हैं. काम का प्रेशर, फैमिली की जिम्मेदारियां और फ्यूचर की चिंता, 30 की उम्र के बाद और भी ज्यादा बढ़ जाती है. अगर आपकी उम्र 30 से ज्यादा है तो आपको खुद के लिए ज्यादा समय निकालना शुरू कर देना स चाहिए. अपने स्ट्रेस को कम करने के लिए मेडिटेशन करें या फिर अपना कोई भी पसंदीदा काम करना शुरू कर दें.
डिजिटल बैलेंस भी है जरूरी
जब आप अपना ज्यादातर समय स्मार्टफोन या फिर स्क्रीन की तरफ देखते हुए बिताने लगते हैं, तो आपकी यह आदत सिर्फ आपकी नींद पर ही बुरा असर नहीं डालती. यह आपकी आंखों और मेंटल हेल्थ पर भी काफी बुरा असर डाल सकती हैं. अगर काम न हो तो स्क्रीन की तरफ देखने से बचें. इसके अलावा आपको अपने परिवार और दोस्तों के साथ भी जितना हो सके समय बिताना शुरू कर देना चाहिए. जब आप ऐसा करते हैं तो आप मेंटली बैलेंस्ड रहते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




