Haryana Election 2024: हरियाणा चुनाव के बीच बीजेपी को झटका, अशोक तंवर कांग्रेस में शामिल, राहुल गांधी के आगे झुके

Published by :ArbindKumar Mishra
Published at :03 Oct 2024 3:42 PM (IST)
विज्ञापन
rahul gandhi

rahul gandhi

Haryana Election: हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी को तगड़ा झटका लगा है.

विज्ञापन

Haryana Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी को जोरदार झटका लगा है. अशोक तंवर गुरुवार को कांग्रेस में शामिल हो गए. इस दौरान राहुल गांधी भी मौजूद थे.

राहुल गांधी के आगे झुके अशोक तंवर

कांग्रेस में शामिल होते ही अशोक तंवर का राहुल गांधी ने स्वागत किया. अशोक तंवर ने भी अभिवादन स्वीकार करते हुए उनके आगे झुके. हालांकि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने उनका हाथ पकड़ लिया. कुछ देर दोनों नेताओं के बीच बातचीत भी हुई. अशोक तंवर हरियाणा के महेंद्रगढ़ में राहुल गांधी की रैली में कांग्रेस में शामिल हुए.

कांग्रेस ने कहा- अशोक तंवर की हुई घर वापसी

बीजेपी नेता अशोक तंवर जब कांग्रेस का हाथ थाम रहे थे, उस समय पार्टी की ओर से कहा गया कि अशोक की घर वापसी हो रही है. पूर्व सांसद तंवर को राहुल गांधी ने गर्मजोशी से स्वागत किया. इस दौरान कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और हरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुडडा भी मंच पर मौजूद थे.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola