Gurugram Heavy Rainfall: गुरुग्राम में बारिश के बाद हुआ जलभराव, पानी में डूबती गाड़ी का वीडियो वायरल

Bmw and Mercedes like luxary Cars worth crores submerged in gurugram
गुरुग्राम में भारी बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में कई जलभराव की घटनाएं देखने को मिली हैं. गुरुग्राम के सेक्टर 57 में पानी भर जाने से एक कई महंगी गाड़ियां भी डूब गई. यहां जलभराव में डूबती हुई बीएमडब्ल्यू कार की फोटो सोशल मीडिया काफी वायरल हो रही है.
Gurugram Heavy rainfall: हरियाणा के गुरुग्राम में गुरुवार को भारी बारिश हुई थी, जिसके बाद यहां के तमाम हिस्सों में पानी भर गया था. इसपर एक इंस्टाग्राम यूजर गजोधर सिंह ने एक वीडियो साझा किया है जिसमें गुरुग्राम के पॉश सेक्टर 57 में उनके घर के बाहर पानी भरा हुआ दिखाई दे रहा. वीडियो में देखा जलभराव के बीच फसी हुई मंहगी कार दिखाई दे रही है. गजोधर सिंह का ये भी कहना है की वो अपनी कारों को पानी से निकालने के लिए क्रेन लेने गए थे. लेकिन क्रेन भी गहरे पानी में नहीं आई. उन्होंने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा कि ‘यह मुंबई या बेंगलुरु नहीं है, भारत के मेट्रो शहर गुरुग्राम में आपका स्वागत है.’ इसके साथ गजोधर सिंह ने अपने फॉलोअर्स से अपील की कि इस मामले को स्थानीय अधिकारियों को टैग करें और उनकी दुर्दशा को उनके ध्यान में लाने का आग्रह करें.
शहर के नाली, नाले चोक होने से हुआ जलभराव
गुरुग्राम शहर में भारी बारिश के बीच नाली और नाले चोक हो जाने से जलभराव की स्तिथि बन गई. शहर के लोग अब नगर निगम पर सवाल उठा रहे हैं. लोगों का कहना है कि नगर निगम के नालों की सफाई नहीं करने से बरसाती नालों में जलभराव हुआ है. शहर के कई इलाकों में जलभराव होने से लोगों को बाहर निकलने में परेशानी हो रही है. लोगों ने कहा कि मानसून सीजन से पहले नालों की सफाई नहीं की जाती है. बार वर्षा के मौसम में जलभराव होता है.
Also Read: इन दो National Highway पर शुरू होगी GPS आधारित टोल कलेक्शन, नितिन गडकरी का बयान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




