गुजरात निकाय चुनाव में बीजेपी का क्लीन स्वीप, कांग्रेस-AAP का सूपड़ा साफ, पीएम मोदी ने दी बधाई

Published by :Pritish Sahay
Published at :28 Apr 2026 10:45 PM (IST)
विज्ञापन
Gujarat Nikay Chunav Result

गुजरात निकाय चुनाव में बीजेपी ने लहराया परचम, फोटो- पीटीआई

Gujarat Nikay Chunav Result: गुजरात निकाय चुनाव 2026 में भारतीय जनता पार्टी ने सभी 15 नगर निगमों में जीत दर्ज कर क्लीन स्वीप कर लिया है. अहमदाबाद, सूरत सहित कई शहरों में भारी बहुमत से बीजेपी ने जीत दर्ज की है. कांग्रेस, AAP और अन्य दलों का सूपड़ा साफ हो गया है. जीत पर खुशी जताते हुए पीएम मोदी ने इसे जनता का भरोसा बताया है.

विज्ञापन

Gujarat Nikay Chunav Result: गुजरात निकाय चुनाव 2026 में भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर अपना परचम लहरा दिया है. बीजेपी ने सभी सीटों पर क्लीन स्वीप कर लिया है. ये चुनाव 15 नगर निगमों, 84 नगरपालिकाओं, 34 जिला पंचायतों और 260 तालुका पंचायतों में हुए थे. राज्य के 17 नगर निगमों में से 15 में चुनाव हुए है. बाकी बचे दो निगमों का कार्यकाल अभी खत्म होना बाकी है.

राज्य निर्वाचन आयोग के आंकड़े

बीजेपी ने मोरबी और पोरबंदर नगर निगमों में सभी 52-52 सीटें अपने नाम कीं. राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, भाजपा ने अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट, जामनगर, भावनगर, गांधीधाम, सुरेंद्रनगर, मेहसाणा, आणंद, नडियाड, नवसारी और वापी के नगर निगमों में भी जीत हासिल की. अहमदाबाद में भाजपा ने कुल 192 में से 160 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस को 32 सीटें मिलीं. पिछली बार सात सीटें जीतने वाली एआईएमआईएम (AIMIM) इस बार खाता भी नहीं खोल पाई.

सूरत नगर निगम में बीजेपी ने 120 में से 115 सीटें हासिल कीं, जबकि कांग्रेस को केवल एक सीट मिली. पिछली बार 27 सीटें जीतने वाली आम आदमी पार्टी इस बार चार सीटों तक सिमट गई. राजकोट नगर निगम में बीजेपी ने 72 में से 65 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस को सात सीटें मिलीं. वडोदरा नगर निगम में भाजपा ने 76 में से 69 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस को छह और एक सीट अन्य उम्मीदवार के खाते में गई. भाजपा ने जामनगर और भावनगर नगर निगमों में भी बड़े अंतर से जीत हासिल की. सुरेंद्रनगर और नडियाद नगर निगमों में भाजपा को केवल एक-एक सीट का नुकसान हुआ. वहीं, नवसारी, गांधीधाम, मोरबी, वापी, आणंद, नडियाद, मेहसाणा, पोरबंदर और सुरेंद्रनगर जैसे नवगठित नगर निगमों में पहली बार हुए चुनाव में भी भाजपा ने जीत दर्ज की.

बीजेपी की जीत से गदगद हुए पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में स्थानीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की सभी 15 नगर निगमों में शानदार जीत पर पार्टी को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि इस जनादेश से गुजरात और भाजपा के बीच का रिश्ता और मजबूत हुआ है. प्रधानमंत्री ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि गुजरात की जनता ने राज्य में भाजपा के कार्यों और सुशासन की राजनीति पर भरोसा जताया है. उन्होंने कहा कि जनता ने पार्टी की सालों की मेहनत को सराहा है और यह परिणाम उसी का प्रमाण है. पीएम मोदी ने भरोसा दिलाया कि पार्टी आगे भी पूरी मेहनत के साथ काम करती रहेगी और गुजरात को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी.

बीजेपी ने सूरत में किया क्लीन स्वीप, AAP का सूपड़ा साफ

बीजेपी ने सूरत नगर निगम में जबरदस्त जीत दर्ज की है. पार्टी ने 127 में से 115 सीटें जीतकर इस निकाय पर अपनी पुरानी पकड़ और मज़बूत कर ली है. आम आदमी पार्टी (AAP) को सिर्फ 4 सीटें पर ही जीत मिल पाई है. जबकि कांग्रेस ने पांच साल बाद महज एक सीट जीतकर सिर्फ अपना खाता खोल पाई. पिछले निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 27 सीटें जीती थीं. इस बार AAP 4 पर सिमट गई.

Also Read: ममता बनर्जी को लड़ाई, लड़ाई, लड़ाई चाई : नंदीग्राम की हार के बाद भवानीपुर में ‘फाटाफाटी खेला’, 60 हजार का टार्गेट

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola