Diwali 2024 Weather : दिवाली और छठ में होगी बारिश? जानें मौसम विभाग ने क्या दी जानकारी
Weather Forecast | PTI
Diwali 2024 Weather : दिवाली और छठ में होगी बारिश? मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में वेदर को लेकर जानकारी दी है.
Diwali 2024 Weather : इस साल बारिश ने कई राज्यों में तांडव मचाया है. मानसून की वापसी हालांकि हो चुकी है लेकिन कई राज्यों में लो प्रेशर के कारण उसके बाद भी बारिश देखने को मिली. इसके बाद लोगों के मन में सवाल आ रहा है कि क्या दिवाली में बारिश होगी? तो आइए आपको यूपी के मौसम के बारे में जानकारी दे देते हैं.
यूपी में मौसम के मिजाज में तेजी से बदलाव नजर आ रहा है. दिन में तेज धूप की वजह से गर्मी का अहसास हो रहा है. वहीं शाम ढलते ही तापमान तेजी से गिर रहा है जिसके कारण ठंड लग रही है. लोगों को रात के समय हल्की ठंड अब लगने लगी है. मौसम विभाग का अनुमान है कि दिवाली के बाद यूपी के पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्र के कई जिलों में तापमान में और गिरावट आ सकती है.
Diwali and Chhath Puja Weather : दिवाली और छठ में क्या होगी बारिश?
विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान में गिरावट अभी से दर्ज की जा रही है. रात के तापमान में यह गिरावट प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में महसूस की जा रही है. जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेंगे तापमान में और कमी आएगी जिससे ठंड का असर तेज होगा. दिवाली और छठ पर्व तक मौसम सुहावना होने की संभावना व्यक्त की गई है.
UP Weather: यूपी में कैसा रहेगा मौसम?
उत्तर प्रदेश के पश्चिमी इलाके में ठंड का असर बढ़ता नजर आ रहा है. वहीं पूर्वी हिस्सों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. राजधानी लखनऊ, कानपुर, वाराणसी और प्रयागराज जैसे प्रमुख शहरों में भी दिन और रात के तापमान में अंतर देखा जा रहा है. ग्रामीण इलाकों के लोग तापमान में यह अंतर और अधिक महसूस कर रहे हैं.
UP Rain Alert : बारिश को लेकर मौसम विभाग ने क्या कहा?
मौसम विभाग ने बारिश को लेकर जो जानकारी दी है उसके अनुसार, प्रदेश में फिलहाल बारिश की कोई आशंका नहीं है. मौसम शुष्क ही रहेगा. विभाग का कहना है कि आने वाले 4 से 5 दिन बादलों की आवाजाही दिख सकती है. लेकिन बारिश का कोई अलर्ट इस दौरान नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










