Delhi Old Vehicle Fuel Ban: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों को भी मिलेगा पेट्रोल-डीजल? एक्शन में रेखा गुप्ता सरकार

Updated:
विज्ञापन

Manjinder Singh Sirsa

Delhi Old Vehicle Fuel Ban: दिल्ली में 10 साल पुरानी डीजल और 15 साल पुरानी पेट्रोल गाड़ियों को इंधन ने देने के आदेश के बाद भारी बवाल जारी है. पंप में गाड़ियों को जब्त भी किया जा रहा है. इस बीच लोगों की परेशानियों को देखते हुए दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग को पत्र लिखकर एंड-ऑफ-लाइफ (ईओएल) वाहनों को ईंधन न देने के निर्देश पर रोक लगाने को कहा है.

विज्ञापन

Delhi Old Vehicle Fuel Ban: दिल्ली सरकार ने वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) को पत्र लिखकर कहा है कि तकनीकी चुनौतियों और जटिल प्रणालियों के कारण तय मियाद पूरी कर चुके वाहनों पर ईंधन प्रतिबंध लगाना व्यवहारिक नहीं है. दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने गुरुवार को कहा कि इस कदम से लोगों में असंतोष है और सरकार उनके साथ खड़ी है.

दिल्ली के वाहनों को जब्त नहीं होने देंगे : मनजिंदर सिंह सिरसा

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग को पत्र लिखकर दिल्ली में एंड-ऑफ-लाइफ (ईओएल) वाहनों को ईंधन न देने के निर्देश पर रोक लगाने को कहा है। उन्होंने कहा, “हम दिल्ली के पर्यावरण को साफ करेंगे और दिल्ली के वाहनों को जब्त नहीं होने देंगे. यह हमारी दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी का दिल्ली की जनता के प्रति संकल्प है, यह उनका दिल्ली की जनता से वादा है.

केवल दिल्ली NCR में लागू हो प्रतिबंध

दिल्ली सरकार के मंत्री ने कहा, “बेहतर होगा कि यह व्यवस्था पूरे एनसीआर में लागू हो और फिर दिल्ली में भी लागू हो. हम इस बात का भी समाधान तलाश रहे हैं कि वाहनों को उम्र के आधार पर प्रतिबंधित न किया जाए, बल्कि उनकी प्रदूषण क्षमता को देखते हुए प्रतिबंधित किया जाए.”

दिल्ली सरकार पुराने वाहनों पर प्रतिबंध के मुद्दे के समाधान के लिए ‘सभी प्रयास’ करेगी: गुप्ता

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “नगर सरकार तय मियाद पूरी कर चुके वाहनों पर प्रतिबंध से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए सभी संभव प्रयास करेगी. गुप्ता ने कहा कि कुछ लोग भावनात्मक रूप से तब वाहनों से जुड़ाव महसूस करते हैं, जब उन्हें कोई करीबी व्यक्ति इन्हें उपहार में देता है. दिल्ली के लोगों का यह दर्द समझा जा सकता है.’’

1 जुलाई से पुरानी गाड़ियों को नहीं दिया रहा ईंधन, जब्त हो रहे वाहन

दिल्ली सरकार ने एक जुलाई से तय मियाद पूरी कर चुके वाहनों के लिए पेट्रोल पंप से ईंधन भराने पर रोक लगा दिया था. सरकार के मुताबिक 10 वर्ष या उससे अधिक पुराने डीजल वाहन और 15 वर्ष या उससे अधिक पुराने पेट्रोल वाहन इस आदेश की जद में आएंगे. अदालत के आदेश के अनुसार सड़कों पर इन वाहनों को चलने की अनुमति नहीं है. परिवहन विभाग और यातायात पुलिस प्रतिबंध लागू होने के बाद ईंधन भरने के लिए पेट्रोल पंप पर पहुंचने वाले ऐसे वाहनों को जब्त कर रही है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola