Dehradun Accident : एक साथ निकले 7 लड़के-लड़कियां, हादसे में 6 की मौत, कार चकनाचूर
Dehradun Accident Photo
Dehradun Accident : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भीषण हादसा हुआ जिसमें 6 लोगों की जान चली गई.
Dehradun Accident : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भीषण सड़क हादसा हुआ. सोमवार की देर रात हुए हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई. दुर्घटना में 3 लड़के और 3 लड़कियों की मौत हुई, जबकि 1 लड़के की हालत नाजुक है जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है. हादसे का शिकार हुई कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई जिसकी तस्वीर सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, देर रात करीब दो बजे हादसा देहरादून के ओएनजीसी चौराहे के पास हुआ. कार में एक साथ 7 लड़के और लड़कियां घूमने निकले थे. कार में सवार सभी लोगों की उम्र 25 साल से कम बताई जा रही है.
कैंट पुलिस थाने के प्रभारी कैलाश सिंह ने बताया कि दुर्घटना ओएनजीसी चौक पर मध्यरात्रि के बाद करीब डेढ़ बजे हुई. इनोवा कार सड़क पर रूके हुए एक ट्रक कंटेनर में घुस गयी और कार में सवार छह व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतकों में ज्यादातर छात्र हैं. इनमें से तीन युवक और तीन युवतियां हैं. जिस समय कार कंटेनर में घुसी, उस समय वह बल्लूपुर फलाईओवर की तरफ से आ रही थी.दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसे निकटवर्ती सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Read Also : Viral Video : महिलाओं को बीच सड़क पर छेड़ना लड़कों को पड़ा महंगा, पुलिस ने सिखाया ऐसा सबक कि…
अधिकारी के अनुसार, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दुर्घटना कैसे हुई. उन्होंने कहा कि दुर्घटना का कारण पता करने के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे जा रहे हैं.
(इनपुट पीटीआई)

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










