Viral Video : महिलाओं को बीच सड़क पर छेड़ना लड़कों को पड़ा महंगा, पुलिस ने सिखाया ऐसा सबक कि…

Viral Video : उत्तराखंड के हल्द्वानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. वीडियो पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की. जानें पूरा मामला
Viral Video : सोशल मीडिया पर उत्तराखंड के हल्द्वानी का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ जिसपर पुलिस ने कार्रवाई की है. वीडियो में नजर आ रहा है कि दो कार में सवार हुड़दंगी महिलाओं का पीछा कर रहे हैं और उन पर टिप्पणियां करते हुए हुड़दंग मचा रहे हैं. नैनीताल पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया और 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वायरल वीडियो मुखानी रोड का बताया जा रहा है. कुछ महिलाएं फिल्म देखकर वापस लौट रहीं थीं, इसी दौरान दो कार स्कॉर्पियो व आई-20 में सवार 10 लड़कों ने 25 मिनट तक महिलाओं का पीछा किया. महिला के वाहन को आगे बढ़ने से रोकने के लिए स्कॉर्पियो का दरवाजा खोला.
इस पूरे वाकया का वीडियो अपनी कार में बैठी महिलाओं ने मोबाइल में कैद कर लिया. पीछे से आ रही आई-20 कार में कुछ हुड़दंगी बाहर लटकते हुए स्टंट करते नजर आए. कार सवार महिलाएं किसी तरह खुद को बचाकर वहां से भाग निकली. इसके बाद उन्होंने वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया. यह वीडियो पुलिस तक पहुंचा और तुरंत मामले में कार्रवाई की गई.
Read Also : Viral Video : रोड पर बन रहा था गुंडा, पुलिस ने सिखाया सबक
नैनीताल पुलिस ने क्या दी जानकारी?
नैनीताल पुलिस एक वीडियो शेयर करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा- हल्द्वानी शहर में कल रात्रि को वाहन द्वारा युवतियों का पीछा करने की घटना का वायरल वीडियो के मामले का प्रहलाद नारायण मीणा (एसएसपी नैनीताल) ने तत्काल संज्ञान लेकर FIR पंजीकृत किया गया है. वाहनों में सवार युवाओं को पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया है. कड़ी कार्यवाही की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










