Viral Video : रोड पर बन रहा था गुंडा, पुलिस ने सिखाया सबक

Updated:
विज्ञापन
Viral Video : रोड पर बन रहा था गुंडा, पुलिस ने सिखाया सबक

Viral Video : बेंगलुरु पुलिस ने एक नया वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है जिसपर यूजर लगातार रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं. आप भी देखें क्या है वीडियो में

विज्ञापन

Viral Video : यूं तो हर राज्य की पुलिस सोशल मीडिया पर एक्टिव नजर आती है, लेकिन बेंगलुरु पुलिस कुछ ज्यादा ही एक्टिव होकर वीडियो शेयर करते नजर आ जाती है. एक नया वीडियो बेंगलुरु पुलिस का वायरल हो रहा है जिसपर यूजर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं. वीडियो में पुलिस एक ऐसे शख्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करती दिख रही है जो सड़क पर एक परिवार के साथ बुरा व्यवहार कर रहा था. वीडियो मंगलवार का है, जिसे बेंगलुरु पुलिस ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है.

शेयर वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स कार में सवार व्यक्ति को परेशान कर रहा है. वह कार की विंडशील्ड तोड़ता है और कार ड्राइव करने वाले को गाली देता है. वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वीडियो शेयर करते हुए बेंगलुरु पुलिस की ओर से लिखा गया- मामला सरजापुर करमेलाराम ब्रिज का है, जहां एक बाइक सवार ने मामूली सी बात पर कार ड्राइवर को रोककर उसे परिवार के सामने गाली-गलौच की. मामले की जांच चल रही है.

Read Also : Badlapur Molestation: बदलापुर हैवानियत मामले में तीन पुलिसकर्मी निलंबित, भारी बवाल के बीच SIT गठित

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola