बद्रीनाथ दान घोटाला: आरोपी प्रमोद नौटियाल हाईकोर्ट पहुंचे, 16 जुलाई को सुनवाई

Updated:
विज्ञापन

बद्रीनाथ मंदिर में हुए चढ़ावा चोरी का मुख्य प्रमोद नौटियाल ( स्रोत-एएनआई )

Badrinath Donation Case: बद्रीनाथ धाम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल ने उत्तराखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर की है. पुलिस ने आरोपी के पास से शालिग्राम शिला और मंदिर समिति का लैपटॉप बरामद किया है. नौटियाल सभी आरोपों से इनकार कर रहा है, जबकि CCTV फुटेज में संदिग्ध गतिविधियां दिख रही हैं.

विज्ञापन

Badrinath Donation Case : बद्रीनाथ धाम मंदिर में हुए चढ़ावा में चोरी के मामले के मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल ने मामले को उत्तराखंड हाईकोर्ट में चुनौती दी है. एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इस मामले की अगली सुनवाई 16 जुलाई को होगी. पुलिस ने आरोपी प्रमोद नौटियाल के पास से एक शालिग्राम शिला और बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) का आधिकारिक लैपटॉप बरामद किया है. हालांकि, अब तक आरोपी के पास से कोई नगद राशि बरामद नहीं हुई है.

विज्ञापन

पूछताछ में बार-बार कहा- "मेरी कोई गलती नहीं"

बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी में प्रमोद नौटियाल SIT से लंबी पूछताछ की, लेकिन उसने सभी आरोपों से इनकार कर दिया।. आरोपी लगातार यही कहता रहा कि उसने कोई गलत काम नहीं किया. पुलिस का कहना है कि वह तकनीकी साक्ष्यों और CCTV फुटेज को भी स्वीकार नहीं कर रहा है.

CCTV में संदिग्ध गतिविधियां आने का दावा

उत्तराखंड पुलिस के मुताबिक, 2 जुलाई की CCTV फुटेज में प्रमोद नौटियाल दान गिनती कक्ष से 500 और 100 रुपये के नोटों की गड्डियां, सोने-चांदी के सिक्के, शालिग्राम शिला और चढ़ावे के लिफाफे संदिग्ध तरीके से ले जाते हुए दिखाई देता है. जांच एजेंसियों का दावा है कि वह इन सामानों को अपने कार्यालय में छिपाता था.

मनी ट्रेल की जांच करेगी SIT

पुलिस का कहना है कि आरोपी से बरामद सामान के आधार पर अब मनी ट्रेल की जांच तेज की जाएगी. इसके लिए SIT अदालत से पुलिस रिमांड मांगेगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि चोरी किए गए धन और अन्य सामान का इस्तेमाल कहां और कैसे किया गया.

यह भी पढ़ें- उद्धव ने राहुल गांधी से की अपील, कहा- CJP प्रदर्शन में हों शामिल

हाईकोर्ट पहुंचा आरोपी, कई स्तरों पर जांच जारी

पुलिस द्वारा मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल को देहरादून स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर बद्रीनाथ लाया गया, इसके बाद उसे अदालत में पेश किया गया. आरोपी नौटियाल ने अपनी गिरफ्तारी, निलंबन और दर्ज FIR को उत्तराखंड हाईकोर्ट में चुनौती दी है. मामले की अगली सुनवाई 16 जुलाई को होगी. फिलहाल इस पूरे प्रकरण की जांच पुलिस, SIT, BKTC की विभागीय समिति और गढ़वाल आयुक्त की अध्यक्षता वाली उच्चस्तरीय समिति समानांतर रूप से कर रही हैं.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola