Coronavirus: डॉक्टर ने कोरोना मरीज को जान से मारने का दिया आदेश? FIR दर्ज
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 29 May 2025 7:51 PM
सांकेतिक तस्वीर
Coronavirus: महाराष्ट्र के लातूर जिले में एक सरकारी अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर के खिलाफ पुलिस ने 2021 में महामारी के दौरान एक सहकर्मी को कोविड-19 पीड़ित मरीज को मारने का निर्देश देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है.
Coronavirus: सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप सामने आई थी जिसमें आरोपी डॉ शशिकांत देशपांडे (जो उस समय लातूर के उदगीर सरकारी अस्पताल में अतिरिक्त जिला सर्जन थे) और डॉ शशिकांत डांगे (जो एक कोविड-19 देखभाल केंद्र में तैनात थे) के बीच कथित बातचीत थी. पीटीआई के अनुसार सोशल मीडिया पर अब व्यापक रूप से प्रसारित यह क्लिप कथित तौर पर 2021 में कोविड-19 संकट के चरम के समय की है, जब अस्पताल मरीजों से भरे हुए थे और संसाधन कम थे. दयामी अजीमुद्दीन गौसुद्दीन (53) की मरीज पत्नी कौसर फातिमा बाद में बीमारी से ठीक हो गई थी.
ऑडियो क्लिप में क्या है?
डॉ देशपांडे कथित तौर पर यह कहते हुए सुने गए, “किसी को भी अंदर जाने की इजाजत मत दो, बस उस दयामी (नाम की) महिला को मार दो.” इस पर डॉ डांगे ने सावधानीपूर्वक जवाब देते हुए कहा कि ऑक्सीजन सहायता पहले ही कम कर दी गई थी. गौसुद्दीन की शिकायत के आधार पर उदगीर शहर पुलिस ने 24 मई को देशपांडे के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कृत्य करने और अन्य अपराधों के कानूनी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया.
आरोपी का फोन जब्त
निरीक्षक दिलीप गाडे ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि पुलिस ने देशपांडे का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है, उन्हें नोटिस जारी किया है तथा उनका बयान दर्ज किया जा रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस ऑडियो क्लिप की प्रामाणिकता की जांच कर रही है. पुलिस ने डॉ डांगे को भी नोटिस जारी किया है। गाडे ने कहा, “वह जिले से बाहर हैं और कल आएंगे. उसके बाद हम उनका मोबाइल फोन जब्त करेंगे और जांच करेंगे.”
एफआईआर में क्या लगाया गया आरोप?
प्राथमिकी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने कहा कि 2021 में महामारी के दौरान उनकी पत्नी कौसर फातिमा (तब 41 वर्ष की) कोरोना वायरस से संक्रमित पायी गयी थीं. उन्हें 15 अप्रैल, 2021 को उदगीर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और अस्पताल के प्रबंधन के तहत नांदेड़ रोड पर एक नेत्र अस्पताल के सामने एक इमारत में कोविड-19 उपचार प्रदान किया जा रहा था। डॉ. डांगे उस केंद्र में कोविड-19 रोगियों का इलाज कर रहे थे. महिला वहां 10 दिन तक भर्ती रही. भर्ती होने के सातवें दिन, उसका पति दोपहर का खाना खाते समय डॉ डांगे के पास बैठा था. उसी समय, डॉ डांगे को डॉ. देशपांडे का फोन आया, उन्होंने फोन स्पीकर पर रख दिया और अस्पताल के मामलों के बारे में बातचीत जारी रखी. फोन कॉल के दौरान, डॉ. देशपांडे ने बिस्तर की उपलब्धता के बारे में पूछताछ की. जब डॉ डांगे ने उसे बताया कि कोई भी बेड खाली नहीं है, तो उस व्यक्ति ने दावा किया कि उसने डॉ. देशपांडे को यह कहते हुए स्पष्ट रूप से सुना था, “दयामी मरीज को मार डालो. तुम्हें ऐसे लोगों से निपटने की आदत है.”
एफआईआर में मरीज को गाली देने का भी आरोप
व्यक्ति की शिकायत के अनुसार, बातचीत के दौरान उसने कथित तौर पर जाति-आधारित गाली भी दी. उस व्यक्ति ने कहा कि वह सदमे में था, लेकिन उस समय चुप रहना ही बेहतर समझा क्योंकि उसकी पत्नी का अभी भी इलाज चल रहा था. कुछ दिनों बाद, उसकी पत्नी ठीक हो गई और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. व्यक्ति ने कहा कि वही परेशान करने वाली टिप्पणियां दोबारा सुनने से उसे गहरा दुख पहुंचा है और उसकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं, खासकर अपमानजनक जाति-संबंधी टिप्पणियों के कथित इस्तेमाल से, जिसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










