Heavy Rain Alert: अगले 48 घंटे में इन राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट

Published by : Pritish Sahay Updated At : 05 Jun 2026 4:04 PM

विज्ञापन

कई राज्यों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट

Heavy Rain Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार 5 से 10 जून के दौरान देश के कई हिस्सों में बारिश, आंधी-तूफान, बिजली गिरने, तेज हवाएं चलने के साथ-साथ कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है. पहाड़ी राज्यों से लेकर पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत तक मौसम एक्टिव रह सकता है.

विज्ञापन

Heavy Rain Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक 5 और 6 जून के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में बड़े इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इस दौरान गरज-चमक के साथ 50 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. हिमाचल प्रदेश में 5 जून को और उत्तराखंड में 5 और 6 जून के दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटा की गति से हवाएं चलने की संभावना है. इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना है.

मैदानी इलाकों में आंधी और तेज हवाओं का असर

मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 5 जून के दौरान आंधी-तूफान, बिजली चमकने और 50 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भी ऐसा ही तूफानी मौसम रह सकता है. इसके अलावा 6 जून को राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

पूर्वोत्तर भारत में भारी से बहुत भारी बारिश का खतरा

आने वाले दिनों में पूर्वोत्तर भारत में मानसूनी गतिविधियां तेज होने की संभावना है. 5 से 7 जून के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में और 6 से 7 जून को असम और मेघालय में गरज-चमक, बिजली और 40 से 50 किमी प्रति घंटा की गति वाली हवाओं के साथ कई इलाकों में बारिश हो सकती है. अरुणाचल प्रदेश में 5 जून और 10 जून को, जबकि असम और मेघालय में 5 जून और 10 जून को भारी बारिश हो सकती है.

बिहार, झारखंड और ओडिशा में तेज बारिश की संभावना

पूर्वी भारत में अगले कुछ दिनों के दौरान कई राज्यों में बारिश और गरज-चमक का दौर जारी रहने की संभावना है. पश्चिम बंगाल के कई इलाको और सिक्किम में 5 से 8 जून, झारखंड में 5 से 7 जून, बिहार में 5 जून और 7 से 10 जून, ओडिशा में 6 से 10 जून के दौरान क इलाकों में बारिश होने की संभावना है. इस दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है.

मध्य भारत में तेज आंधी और ओलावृष्टि की संभावना

मध्य भारत के राज्यों में भी मौसम में बदलाव का असर दिख सकता है. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में तेज हवाएं चलने की संभावना है. हवा की गति 50 से 60 किमी प्रति घंटा हो सकती है. कुछ स्थानों पर हवाओं की गति झोंकों के साथ 70 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है.

दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट

दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में मानसून पूर्व गतिविधियां तेज बनी रहेंगी. 5 से 8 जून के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तटीय कर्नाटक, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा तथा तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. केरल, माहे और लक्षद्वीप में 4 से 5 जून के दौरान इसी प्रकार की स्थिति रहने की संभावना है. तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 8 से 10 जून के दौरान, लक्षद्वीप में 5 और 6 जून, उत्तरी और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में 5 से 10 जून के दौरान भारी बारिश होने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें

मौसम: मॉनसून पहुंचा केरल, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी

बिहार में इस दिन तक कई जिलों में जारी रहेगा आंधी-बारिश का दौर, IMD ने जारी किया डबल अलर्ट

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola