Pahalgam Attack Video: 'आतंकवादियों को चुन-चुन कर मारेंगे,' अमित शाह ने पहलगाम के दहशतगर्दों को दी वॉर्निंग
Amit Shah Pahalgam Terrorist Attack
Pahalgam Terrorist Attack: पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दहशतगर्दों को चेतावनी दी है. उन्होंने कहा- आतंकवादियों को चुन-चुन कर मारा जाएगा. हर इंच से आतंवाद को उखाड़ फेकेंगे. केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा, "हर व्यक्ति को चुन चुन के जवाब भी मिलेगा."
Pahalgam Terrorist Attack: पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “यह नरेंद्र मोदी सरकार है; किसी को बख्शा नहीं जाएगा. इस देश के हर इंच से आतंकवाद को उखाड़ फेंकना हमारा संकल्प है और इसे पूरा किया जाएगा.” बोडोफा उपेंद्रनाथ ब्रह्मा की विरासत को सम्मानित करने के लिए सड़क और प्रतिमा के उद्घाटन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यह बात कही.
अमित शाह ने आतंवादियों को दी चेतावनी
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “अगर कोई कायरतापूर्ण हमला करके यह सोचता है कि यह उनकी बड़ी जीत है, तो एक बात समझ लीजिए, यह नरेंद्र मोदी सरकार है, किसी को बख्शा नहीं जाएगा. इस देश के हर इंच से आतंकवाद को उखाड़ फेंकना हमारा संकल्प है और यह पूरा होगा. इस लड़ाई में न केवल 140 करोड़ भारतीय बल्कि पूरी दुनिया भारत के साथ खड़ी है, दुनिया के सभी देश एक साथ आए हैं और आतंकवाद के खिलाफ इस लड़ाई में भारत के लोगों के साथ खड़े हैं. मैं यह संकल्प दोहराना चाहता हूं कि जब तक आतंकवाद का सफाया नहीं हो जाता, हमारी लड़ाई जारी रहेगी और जिन्होंने इसे अंजाम दिया है, उन्हें उचित सजा जरूर मिलेगी.”
#PahalgamTerroristAttack | Delhi: Union Home Minister Amit Shah says, "Har vyakti ko chun chun ke jawab bhi milega, jawab bhi diya jayega…"
— ANI (@ANI) May 1, 2025
"This is the Narendra Modi government; no one will be spared. It is our resolve to uproot terrorism from every inch of this country and… pic.twitter.com/TPVZPJCcDK
लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई: अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “आज मैं जनता से कहना चाहता हूं कि हम 90 के दशक से कश्मीर में आतंकवाद चलाने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर मजबूती से लड़ रहे हैं. आज वो (आतंकवादी) ये न सोचें कि उन्होंने हमारे नागरिकों की जान लेकर लड़ाई जीत ली है. मैं आतंक फैलाने वालों से कहना चाहता हूं कि ये लड़ाई खत्म नहीं हुई है, हर एक को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा.” केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमने हर चीज का कड़ा जवाब दिया है, चाहे वह उत्तर पूर्व हो, वामपंथी उग्रवाद के क्षेत्र हों या कश्मीर में आतंकवाद का साया हो. पहलगाम आतंकवादी हमले का भी मिलेगा माकूल जवाब.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










