नीति आयोग की बैठक में बोले पीएम मोदी, जीएसटी सहकारी संघवाद का शानदार उदाहरण
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Apr 2017 3:01 PM
नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) पर सहमति ‘एक देश, एक आकांक्षा, एक प्रतिबद्धता’ की भावना को दर्शाती है. एक आधिकारिक बयान में मोदी के हवाले से कहा गया है, ‘‘जीएसटी पर सहमति इतिहास में सहकारिता संघवाद का उदाहरण है. जीएसटी एक राष्ट्र, एक आकांक्षा, एक […]
नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) पर सहमति ‘एक देश, एक आकांक्षा, एक प्रतिबद्धता’ की भावना को दर्शाती है. एक आधिकारिक बयान में मोदी के हवाले से कहा गया है, ‘‘जीएसटी पर सहमति इतिहास में सहकारिता संघवाद का उदाहरण है. जीएसटी एक राष्ट्र, एक आकांक्षा, एक प्रतिबद्धता को दर्शाता है.”
नीति आयोग संचालन परिषद की तीसरी बैठक के उद्घाटन भाषण में मोदी ने कहा कि जीएसटी संघीय ढांचे की ताकत को दिखाता है. मोदी ने जीएसटी को लेकर एक मंच पर आने के लिए सभी मुख्यमंत्रियों को श्रेय दिया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्रियों ने इसमें अपने वैचारिक और राजनीतिक मतभेदों को अलग रखा. राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 13 अप्रैल को जीएसटी पर चार महत्वपूर्ण कानूनों को मंजूरी दी है. सरकार का इरादा इस नई अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था को एक जुलाई से लागू करने का है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










