वोडाफोन ने ट्राई में की जियो शिकायत
Updated at : 10 Apr 2017 10:25 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : वोडाफोन ने आज रिलायंस जियो की एक और शिकायत दूरसंचार नियामक ट्राई में की। वोडाफोन का कहना है कि नियामक के आदेश के बावजूद जियो अपने ग्राहकों को ‘समर सरप्राइज’ पेशकश के लिए ‘लुभा’ रही है. वोडाफोन ने इस बारे में ट्राई को पत्र लिखा है. पत्र के अनुसार नियमों का उल्लंघन […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : वोडाफोन ने आज रिलायंस जियो की एक और शिकायत दूरसंचार नियामक ट्राई में की। वोडाफोन का कहना है कि नियामक के आदेश के बावजूद जियो अपने ग्राहकों को ‘समर सरप्राइज’ पेशकश के लिए ‘लुभा’ रही है. वोडाफोन ने इस बारे में ट्राई को पत्र लिखा है. पत्र के अनुसार नियमों का उल्लंघन करार दिए जाने के बावजूद जियो अपने ग्राहकों को जल्द से जल्द इस योजना का हिस्सा बनने के लिए ‘लुभा’ रही है. आरोप है कि इस बारे में कंपनी द्वारा एसएमस भी ग्राहकों को भेजे जा रहे हैं.
उल्लेखनीय है कि ट्राई ने छह अप्रैल को जियो से कहा था कि वह ‘समर सरप्राइज’ पेशकश को रोक दे क्यांेकि यह नियमों का पालन नहीं करती. वहीं जियो के प्रवक्ता ने संपर्क करने पर कहा कि कंपनी ने छह अप्रैल को ही अपने बयान में स्पष्ट कर दिया था कि नियामक की सलाह के अनुपालन में ‘समर सरप्राइज’ पेशकश को तकनीकी रुप से जितना जल्दी संभव होगा वापस ले लिया जाएगा. प्रवक्ता ने कहा,‘ पेशकश को बंद किए जाने से पहले जो भी ग्राहकी लेगा उसे समर सरप्राइज पेशकश के फायदे मिलेंगे. ‘
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




