ePaper

#GST : कांग्रेस ने कहा- दस लाख करोड़ के नुकसान का जिम्मेवार कौन

Updated at : 30 Mar 2017 8:09 AM (IST)
विज्ञापन
#GST : कांग्रेस ने कहा- दस लाख करोड़ के नुकसान का जिम्मेवार कौन

नयी दिल्ली : कांग्रेस ने बुधवार को लोकसभा में जीएसटी से जुड़े चार विधेयकों पर चर्चा के दौरान आरोप लगाया कि भाजपा ने जीएसटी लागू करने में देर कर देश में को करीब दस लाख करोड़ रुपये का चूना लगाया है. कांग्रेस नेता वीरप्पा मोइली ने सदन में कहा कि यूपीए सरकार इसे अप्रैल, 2010 […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कांग्रेस ने बुधवार को लोकसभा में जीएसटी से जुड़े चार विधेयकों पर चर्चा के दौरान आरोप लगाया कि भाजपा ने जीएसटी लागू करने में देर कर देश में को करीब दस लाख करोड़ रुपये का चूना लगाया है. कांग्रेस नेता वीरप्पा मोइली ने सदन में कहा कि यूपीए सरकार इसे अप्रैल, 2010 से ही लागू करना चाहती थी. मोइली ने कहा कि यह कोई गेमचेंजर नहीं, बल्कि बहुत छोटा कदम है. उन्होंने कहा कि जब उनकी सरकार (यूपीए) जीएसटी पर आगे बढ़ना चाह रही थी, तो तब विपक्ष में बैठी भाजपा ने अड़ंगा लगा दिया.

मोइली ने पूछा, ‘अब जब जीएसटी को छह साल बाद लागू किया जा रहा है, तो इस दौरान हुए नुकसान की जिम्मेदारी किसकी है?’ मोइली ने कहा कि वर्तमान मुक्त क्षेत्र, पूर्वोत्तर से जुड़े सेज के बारे में कोई स्पष्टता नहीं है. पूर्वोत्तर की परेशानियों पर ध्यान देने की जरुरत है. रियल इस्टेट को जीएसटी के दायरे में लाने का सुझाव आया था. रियल इस्टेट में काफी कालाधन जुड़ा होता है. सरकार ने इस सुझाव को नजरंदाज कर दिया. उन्होंने सवाल किया कि क्या किसी लॉबी का दबाव था? उन्होंने कहा कि एक राष्ट्र, एक कर की बात कही जा रही है, लेकिन कई कर, उपकर और सरचार्ज हैं.

भाजपा की पूनम महाजन ने कहा कि जीएसटी लागू होने के साथ ‘एक देश, एक बाजार, एक कर’ की परिकल्पना साकार होने जा रही है. उन्होंने कहा कि यह अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने की कोशिश है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola