VIDEO : गाने की फरमाइश की तो महिला पर भड़के मनोज तिवारी, बोले, नौटंकी कर रहा हूं...

नयी दिल्ली : दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी इन दिनों दिल्ली की रियलिटी चेक कर रहे हैं. वो दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार के काम का आकलन करने के लिए लोगों के बीच आये दिन पहुंच जाते हैं. इस दौरान वो लोगों को अपने अंदाज में गाना सुनाकर इंटरटेनमेंट […]
नयी दिल्ली : दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी इन दिनों दिल्ली की रियलिटी चेक कर रहे हैं. वो दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार के काम का आकलन करने के लिए लोगों के बीच आये दिन पहुंच जाते हैं. इस दौरान वो लोगों को अपने अंदाज में गाना सुनाकर इंटरटेनमेंट भी करते हैं.
लेकिन पिछले दिनों एक कार्यक्रम के दौरान एक महिला के द्वारा गाने की फरमाइश करने पर मनोज तिवारी भड़क गये और उस महिला को जमकर फटकार लगा दी. दरअसल उत्तर पूर्व दिल्ली के यमुना बिहार इलाके में मनोज तिवारी को बतौर मुख्य अतिथि एक कार्यक्रम में बुलाया गया था. उन्हें बोलने के लिए जब मंच पर आमंत्रित किया जाता है, उसी समय मंच पर मौजूद एक महिला शिक्षक ने उनसे गाने की फरमाइश कर दी.
https://www.youtube.com/watch?v=lYKQEiPPGfA
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




