अभी दिल्ली के लोगों को और सताएगी गर्मी, लू के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी

Updated:
विज्ञापन

दिल्ली का मौसम (Photo: PTI)

Delhi Weather : दिल्ली में लोगों को गर्मी की अधिक मार झेलनी पड़ रही है. मंगलवार (19 मई) की सुबह गर्म मौसम रहा और न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जानें अगले कुछ दिन कैसा रहने वाला है मौसम का हाल.

विज्ञापन

Delhi Weather : दिल्ली में मौसम विभाग ने लू की स्थिति के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है. वहीं शहर के कुछ इलाकों में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, ‘येलो’ अलर्ट का मतलब है “सतर्क रहें”. 19 मई को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. शहर के कुछ इलाकों में दिन में लू जैसी स्थिति के कारण लोगों को ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ सकती है.

विज्ञापन

19 मई का मौसम : मौसम ज्यादातर साफ रहेगा, लेकिन कुछ जगहों पर लू चलने के आसार हैं. दिन में 25-35 किमी/घंटा की तेज हवाएं चलेंगी, जिनके झोंके 40 किमी/घंटा तक पहुंच सकते हैं. इससे गर्मी और ज्यादा महसूस होगी.

20 मई का मौसम : इस दिन अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. इस दौरान 10 से 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दक्षिण-पश्चिमी और पश्चिमी हवाएं चल सकती हैं. मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा, जबकि कुछ इलाकों में हीट वेव यानी लू की स्थिति देखने को मिल सकती है. 

21 मई का मौसम : इस दिन अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. इस दौरान 10 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिमी हवाएं चल सकती हैं. मौसम ज्यादातर साफ रहेगा, लेकिन कुछ इलाकों में लू चलने की आशंका है. साथ ही, सतही हवा की गति 20 से 30 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है.

कहां कितना तापमान रिकॉर्ड किया गया

मौसम केंद्रों में मंगलवार को सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक है. पालम में तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.0 डिग्री अधिक है; लोधी रोड में 27.0 डिग्री सेल्सियस, जो सामान्य से 3.0 डिग्री अधिक है; रिज में 28.1 डिग्री सेल्सियस, जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक है; और आयानगर में 27.4 डिग्री सेल्सियस, जो सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola