ePaper

जाट आंदोलन : रविवार को बलिदान दिवस मनायेंगे आंदोलनकारी, 37 कंपनी अर्द्धसैनिक बल की हुई तैनात

Updated at : 18 Feb 2017 5:59 PM (IST)
विज्ञापन
जाट आंदोलन : रविवार को बलिदान दिवस मनायेंगे आंदोलनकारी, 37 कंपनी अर्द्धसैनिक बल की हुई तैनात

चंडीगढ : जाट नेताओं ने कल रविवार को बलिदान दिवस मना कर आरक्षण के लिए अपना आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है. इसे लेकर हरियाणा पुलिस ने व्यापक तैयारी की है. पुलिस के मुताबिक किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अधिकतम संख्या में बलों की तैनाती की गयी है. जाट समुदाय के […]

विज्ञापन

चंडीगढ : जाट नेताओं ने कल रविवार को बलिदान दिवस मना कर आरक्षण के लिए अपना आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है. इसे लेकर हरियाणा पुलिस ने व्यापक तैयारी की है. पुलिस के मुताबिक किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अधिकतम संख्या में बलों की तैनाती की गयी है. जाट समुदाय के लिए शिक्षा और सरकारी नौकरियों में आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन आज शनिवार को 21वें दिन प्रवेश कर गया.

हरियाणा के एडीजीपी (कानून एवं व्यवस्था) मोहम्मद अकिल ने संवाददाताओं को बताया, ‘हरियाणा से और राज्य के बाहर से कल बलों की अधिकतम तैनाती होगी.’ उन्होंने कहा कि आंदोलन के ताजा दौर के मद्देनजर अर्द्धसैनिक बलों की 37 कंपनियां तैनात की जायेंगी.
उन्होंने कहा कि आंदोलन का नेतृत्व करने वाले जाट नेताओं ने हरियाणा सरकार की ओर से गठित वरिष्ठ नौकरशाहों की समिति के साथ एक दौर की बातचीत की है. अगले दौर की बातचीत के 20 फरवरी को होने की उम्मीद है. यह बातचीत पानीपत में हो सकती है.
अकिल ने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि धरने पर बैठे लोग उसी तरह से शांति बनाये रखेंगे जैसा वे आंदोलन के वर्तमान दौर में रख रहे हैं. यह पूछे जाने पर कि क्या कल आंदोलन की निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल किया जाएगा, एडीजीपी ने कहा कि क्षेत्र में तैनात अधिकारी इस संबंध में फैसला करेंगे.
उन्होंने कहा कि रविवार को आम जनता के लिए कोई यातायात परामर्श जारी नहीं किया गया है. उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा पुलिस, केंद्रीय बल एवं अन्य एजेंसियां यह सुनिश्चित करने के लिए एक दूसरे के साथ समन्वय कर रही हैं कि शांति और कानून एवं व्यवस्था बरकरार रहे. एक सवाल के जवाब पर अधिकारी ने कहा कि यदि किसी को सोशल मीडिया पर अफवाह एवं गलत सूचना फैलाने में लिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola