डांट से नाराज होकर घर से भागा 13 वर्षीय बालक, रफीगंज स्टेशन से बरामद, आरपीएफ ने सीडब्ल्यूसी को किया सुपुर्द
पुलिस के साथ नाबालिग.
Aurangabad News : स्टेशन परिसर में जांच की जा रही थी. इसी दौरान प्रतीक्षालय में एक 13 वर्षीय बालक संदिग्ध अवस्था में बैठा दिखाई दिया.
Aurangabad News : रफीगंज रेलवे स्टेशन पर रात्री गश्ती के दौरान आरपीएफ ने एक नाबालिग को सुरक्षित बरामद कर सीडब्ल्यूसी (चाइल्ड वेलफेयर कमेटी), औरंगाबाद को सुपुर्द कर दिया.
रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रफीगंज के अनुसार, ड्यूटी के दौरान सहायक उप निरीक्षक बृजेश कुमार पांडेय और आरक्षी संजय कुमार द्वारा स्टेशन परिसर में जांच की जा रही थी. इसी दौरान प्रतीक्षालय में एक 13 वर्षीय बालक संदिग्ध अवस्था में बैठा दिखाई दिया. पूछताछ करने पर वह डरा-सहमा मिला, जिसके बाद उसे विश्वास में लेकर जानकारी ली गई.
मां के डांट से नाराज होकर निकल गया था घर से
बालक ने अपना नाम विकास (13 वर्ष) बताया, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के यौरा ग्राम निवासी बलू सिंह का पुत्र है. उसने बताया कि वह अपनी मां के साथ मानपुर कभार टोली में रहता है और मां की डांट से नाराज होकर घर से बिना बताए निकल गया था. इसी दौरान वह भटकते हुए रफीगंज स्टेशन पहुंच गया.
सामाजिक कार्यकर्ता के सहयोग से बरामद हुआ
स्थिति को गंभीरता से लेते हुए आरपीएफ ने एनजीओ दीप ज्योति कल्याण संस्थान की सामुदायिक सामाजिक कार्यकर्ता सरिता कुमारी के सहयोग से बालक को सुरक्षित चाइल्ड वेलफेयर कमेटी, औरंगाबाद को सौंप दिया.
आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि बालक को आवश्यक काउंसलिंग एवं आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए सीडब्ल्यूसी को सुपुर्द किया गया है.
Also Read: PhonePe ट्रांजेक्शन के नाम पर साइबर फ्रॉड, दुकानदार के खाते से उड़ाए 10 हजार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.
विशेषज्ञता
राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.
पत्रकारिता अनुभव
राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.
शिक्षा/पुरस्कार
मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










