30 मई की टॉप 20 खबरें: कर्नाटक के नए सीएम पर आज मुहर! शुभमन गिल के शतक से IPL फाइनल में गुजरात टाइटंस
Published by : Pritish Sahay Updated At : 30 May 2026 6:04 AM
एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की 20 बड़ी खबरें
30 May Top 20 News: कर्नाटक में सियासी हलचल के बीच आज यानी शनिवार (30 मई) को CLP बैठक होने वाली है. बैठक में डीके शिवकुमार समेत नए मंत्रियों के नामों पर मुहर लग सकती है. आईपीएल 2026 के क्वालिफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स को रौंदकर गुजरात टाइटन्स ने फाइनल में जगह बना ली है. गुजरात ने 7 विकेट से यह मुकाबला जीता. गुजरात की जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान शुभमन गिल रहे. इसी तरह की टॉप 20 खबरें आप यहां पढ़ सकते हैं.
1. कर्नाटक: डीके शिवकुमार समेत नए मंत्रियों पर लग सकती है मुहर! आज होगी CLP की बैठक
Karnataka CLP Meeting: कर्नाटक में बड़े राजनीतिक बदलाव की आहट तेज हो गई है. शनिवार को होने वाली कांग्रेस विधायक दल (CLP) की बैठक में नेतृत्व परिवर्तन, मंत्रिमंडल फेरबदल और नए चेहरों को मौका देने जैसे अहम फैसलों पर मुहर लग सकती है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
2. कर्नाटक सीएम का पद छोड़ने के बाद राहुल गांधी से मिले सिद्धारमैया, शनिवार को विधायक दल की बैठक
Siddaramaiah : कर्नाटक की राजनीति में उसी तरह की चीजें हो रही हैं, जैसे कि अप्रैल महीने में बिहार में हुई थी. बिहार में नीतीश कुमार ने जिस तरह मुख्यमंत्री का पद अचानक छोड़ा, उसी तरह कर्नाटक में सिद्धारमैया ने अचानक सीएम पद से इस्तीफा दे दिया. इस्तीफे के बाद सिद्धारमैया ने जनता को भगवान बताया और उनको धन्यवाद दिया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
3. ट्विशा शर्मा मौत मामला: CBI रिमांड पर गिरिबाला और समर्थ सिंह, 2 जून तक एजेंसी करेगी पूछताछ
Twisha Sharma Death Case: Twisha Sharma Death Case: ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व न्यायाधीश गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह को कोर्ट ने पांच दिनों की सीबीआई रिमांड पर भेजा है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
4. झारखंड में 22,200 राशन दुकानदारों का 13 महीने का कमीशन बकाया, DSO को सरकार ने दिया अल्टीमेटम
Jharkhand PDS Dispute: झारखंड में राशन दुकानदारों के 13 महीने के बकाए कमीशन पर घमासान छिड़ गया है. खाद्य आपूर्ति विभाग ने पे-आईडी सुधारने के लिए 31 मई की डेडलाइन दी है, तो डीलर्स एसोसिएशन ने मंत्री इरफान अंसारी को उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
5. झारखंड राज्यसभा चुनाव: गठबंधन मिलकर उतारेगा दो प्रत्याशी, के. राजू बोले- भाजपा को हराना लक्ष्य
Jharkhand Rajya Sabha Election: रांची में सीएम हेमंत सोरेन और कांग्रेस प्रभारी के. राजू के बीच राज्यसभा चुनाव को लेकर अहम बैठक हुई. गठबंधन दोनों सीटों पर उम्मीदवार उतारकर भाजपा को रोकने की रणनीति बना रहा है. उम्मीदवारों के नाम दो से तीन दिनों में साफ होंगे. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
6. राबड़ी देवी को खाली करना होगा आवास, बिहार सरकार ने जारी किया आदेश, जानिए अब इस बंगले में कौन रहेगा
Rabri Devi: राबड़ी देवी के आवास को खाली करने का आदेश जारी कर दिया गया है. 10 सर्कुलर रोड स्थित यह बंगला अब बिहार सरकार के मंत्री नंदकिशोर राम को आवंटित कर दिया गया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
7. RJD: तेजस्वी यादव जल्द बदल सकते हैं आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष, तीन नाम रेस में आगे
RJD: बिहार में आरजेडी संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी शुरू हो गई है. विधान परिषद चुनाव के बाद तेजस्वी यादव नई प्रदेश कमिटी का ऐलान कर सकते हैं. मंगनी लाल मंडल की जगह नए प्रदेश अध्यक्ष की चर्चा तेज है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
8. बिहार बीजेपी की नई टीम का हुआ ऐलान, इन 14 नेताओं को मिली प्रदेश उपाध्यक्ष की कमान
Bihar BJP New State Team: बिहार बीजेपी ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए नई प्रदेश टीम का ऐलान कर दिया है. राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देश पर जारी सूची में कई नेताओं को नई जिम्मेदारी मिली है. प्रदेश उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री और अलग-अलग मोर्चों के अध्यक्षों के नाम घोषित किए गए हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
9. ममता बनर्जी जायेंगी दिल्ली, विपक्षी दलों की बैठक में होंगी शामिल
Mamata Banerjee: चुनाव में मिली करारी हार के बाद ममता बनर्जी एक बार फिर विपक्षी गठबंधन की बैठक में शामिल हो सकती हैं. भाजपा ने भी इस बात की पुष्टि की है कि तृणमूल के नेता कांग्रेस नेता राहुल गांधी के संपर्क में हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
10. NEET UG पेपर लीक मामले में सरकार का पक्ष, पीएम मोदी खुद करेंगे निगरानी
Supreme Court on NEET UG 2026: सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद केंद्र सरकार भी एक्टिव मोड में नजर आ रही है. सरकार की तरफ से कोर्ट को बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस पूरे मामले की निगरानी कर रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसी कोई गड़बड़ी दोबारा न हो. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
11. NEET UG स्टूडेंट्स को मिलेगी फ्री बस सेवा, कंडक्टर चेक करेंगे एडमिट कार्ड
NEET UG 2026: नीट यूजी 2026 परीक्षा देने जा रहे छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. दिल्ली सरकार ने परीक्षा वाले दिन छात्रों को बड़ी राहत देने का फैसला किया है. अब 21 जून 2026 को होने वाली NEET UG परीक्षा के दिन छात्र दिल्ली परिवहन निगम यानी DTC की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
12. Google को पसंद आया बिहार का ये BTech कॉलेज, 19 स्टूडेंट्स को मिला प्री प्लेसमेंट ऑफर, देखें पूरी लिस्ट
Best BTech College IIT Patna: Google जैसी दिग्गज टेक कंपनियों में जॉब पाना हर स्टूडेंट का सपना होता है. गूगल भी भारतीय छात्रों में बढ़ चढ़कर रुचि दिखा रहा है. हाल ही में बिहार के नंबर 1 इंजीनियरिंग कॉलेज IIT पटना के 19 छात्रों को Google से प्री प्लेसमेंट ऑफर मिला है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
13. शुभमन गिल का शतक, गुजरात टाइटंस ने राजस्थान को हराकर फाइनल में बनाई जगह
शुभमन गिल के शतक की बदौलत गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया. इसके साथ ही गुजरात की टीम तीसरी बार फाइनल में पहुंची है. फाइनल में गुजरात का सामना आरसीबी से होगा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
14. वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, IPL में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
महज 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालिफायर में इतिहास रच दिया. गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलते हुए वह आईपीएल इतिहास में सबसे कम गेंदों में 1000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
15. राहुल गांधी ने पहनी ऑटो ड्राइवरों की वर्दी, जमीन पर साथ बैठकर खाना खाना, देखें वीडियो
Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी दिल्ली में ऑटो ड्राइवर की वर्दी पहनकर आम लोगों के बीच पहुंचे. उन्होंने ऑटो चालकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके साथ जमीन पर बैठकर भोजन भी किया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
16. अब Ethanol पर भी दौड़ेगी Hero की नई बाइक, कंपनी ला रही पहला E100 Flex Fuel मॉडल
Hero MotoCorp 3 जून को भारत में अपनी पहली Flex-Fuel बाइक लॉन्च करने जा रही है. माना जा रहा है कि यह बाइक E100 यानी 100% Ethanol फ्यूल को सपोर्ट कर सकती है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
17. आ गई Toyota की पहली इलेक्ट्रिक SUV, एक बार चार्ज करने पर चलेगी 543Km
Toyota की पहली इलेक्ट्रिक SUV Toyota Urban Cruiser Ebella 543Km तक की रेंज, Level 2 ADAS, पैनोरमिक सनरूफ और प्रीमियम फीचर्स के साथ लॉन्च हुई है. इसका मुकाबला Creta Electric और Tata Curvv EV से होगा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
18. देश में शुद्ध FDI बढ़कर 7.7 अरब डॉलर पर पहुंचा, चालू खाता घाटे की भरपाई के लिए अब भी कम
RBI Annual Report : भारत में शुद्ध एफडीआई (Net FDI) उछलकर $7.7 अरब पर पहुंचा, लेकिन विदेशी निवेशकों की बिकवाली और मुनाफे की निकासी से विदेशी मुद्रा भंडार पर बढ़ा दबाव. जानिए आरबीआई (RBI) की रिपोर्ट का पूरा गणित. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
19. इंडिगो को झटका ! चौथी तिमाही में हुआ ₹2,536.9 करोड़ का शुद्ध घाटा
Indigo Q4 Results : इंडिगो को चौथी तिमाही में ₹2,536.9 करोड़ का बड़ा घाटा! आय बढ़ने के बावजूद रुपये में गिरावट और परिचालन चुनौतियों ने बिगाड़ा खेल. जानिए एमडी राहुल भाटिया ने क्या कहा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
20. Raakh OTT Release Date: इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी अली फजल की ‘राख’, नोट कर लें डेट
Raakh OTT Release Date: अली फजल, सोनाली बेंद्रे और आमिर बशीर स्टारर क्राइम ड्रामा “राख” की रिलीज डेट से पर्दा उठ चुका है. मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज 12 जून से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










