NEET UG पेपर लीक मामले में सरकार का पक्ष, पीएम मोदी खुद करेंगे निगरानी

Published by : Ravi Mallick Updated At : 29 May 2026 6:26 PM

विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट (फाइल फोटो)

Supreme Court on NEET UG 2026: सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद केंद्र सरकार भी एक्टिव मोड में नजर आ रही है. सरकार की तरफ से कोर्ट को बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस पूरे मामले की निगरानी कर रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसी कोई गड़बड़ी दोबारा न हो.

विज्ञापन

Supreme Court on NEET UG 2026: नीट प्रश्नपत्र लीक मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यह मामला सिर्फ छात्रों तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके परिवारों के लिए भी बेहद दर्दनाक स्थिति पैदा करता है. अदालत ने कहा कि लाखों छात्र दिन-रात मेहनत करते हैं और अगर परीक्षा प्रक्रिया पर ही सवाल उठ जाए, तो यह युवाओं का भरोसा तोड़ने जैसा है. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि युवाओं को निराश नहीं किया जाना चाहिए और पूरे मामले में जवाबदेही तय होना बेहद जरूरी है.

प्रधानमंत्री खुद देख रहे हैं मामला

सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत को बताया कि सरकार छात्रों की चिंताओं को लेकर बेहद गंभीर है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस पूरे मामले की निगरानी कर रहे हैं ताकि किसी तरह की कमी न रह जाए.

एग्जाम फीस

नीट परीक्षा रद्द होने के बाद राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी यानी एनटीए ने एग्जाम फीस वापस करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. एजेंसी के अनुसार अब तक करीब 13 लाख उम्मीदवार अपने बैंक खाते की जानकारी अपडेट कर चुके हैं.

एनटीए ने छात्रों को राहत देते हुए बैंक डिटेल अपडेट करने की आखिरी तारीख 22 जून 2026 तक बढ़ा दी है. जो छात्र अभी तक अपनी जानकारी नहीं दे पाए हैं, वे आधिकारिक पोर्टल पर जाकर यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. एजेंसी ने साफ कहा है कि एक बार बैंक खाता विवरण जमा करने के बाद उसमें बदलाव का मौका नहीं मिलेगा.

21 जून को होगी दोबारा परीक्षा

नीट यूजी 2026 परीक्षा इस साल 3 मई को आयोजित हुई थी, लेकिन प्रश्नपत्र लीक के आरोपों के बाद इसे रद्द कर दिया गया. अब यह परीक्षा दोबारा 21 जून 2026 को आयोजित की जाएगी. एनटीए ने साफ किया है कि दोबारा परीक्षा के लिए छात्रों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा. जिन छात्रों ने पहले फीस जमा की थी, उन्हें पूरा पैसा वापस किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: कम फीस, तगड़ा प्लेसमेंट और NIT का टैग, BTech के लिए बेस्ट है बिहार का ये कॉलेज

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola