सरायकेला-खरसावां : कुचाई पंचायत समिति की बैठक में विकास योजनाओं के प्रगति की हुई समीक्षा

कुचाई पंचायत समिति की बैठक
Seraikela Kharsawan News : कुचाई प्रखंड में पंचायत समिति की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा की गई. सदस्यों ने बिजली, अल्ट्रासाउंड सुविधा, चापाकल मरम्मत और आवास योजनाओं में तेजी लाने की मांग उठाई.
शचिंद्र कुमार दाश की रिपोर्ट
Seraikela Kharsawan News : सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई प्रखंड सभागार में पंचायत समिति की मासिक समीक्षा बैठक प्रमुख गुड्डी देवी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मुख्य रुप से विकास योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की गई. योजनाओं में तेजी लाने को निर्देशित किया गया. साथ ही सरकार के विकास योजनाओं का लाभ आम लोगों सुलभ तरीके से पहुंचे, यह सुनिश्चित करने को कहा गया. बैठक में बताया गया कि गोमियाडीह एवं रोलाहातु पंचायत के कई गांवों में अब भी बिजली नहीं पहुंची है. बिजली से वंचित गांवों का शीघ्र विद्युतिकरण कराने की मांग की गई. छोटासेगोई किताकुटी मे जमीन से सात-आठ फीट उपर झूल रहे बिजली के तारों को दुरुस्त करने को कहा गया.
कुचाई सीएचसी में मिले अल्ट्रासाउंड की सुविधा
बैठक में सभी पंचायत समिति सदस्यों ने कुचाई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की. जिससे लोगों को सहुलियत हो सके. मनरेगा बागवानी मे लीची के पौधों को प्रथमिकता देने की मांग की गई. बताया गया कि बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान लिची की खेती करने को भी इच्छुक है.
क्षेत्र में खराब पड़े चापाकलों की मरम्मति की मांग
बैठक में सभी पंचायतों में चापाकल मरमति कराने की मांग की गई. जनगणना कार्यक्रम में सभी से सहयोग करने की अपील की गई. बैठक में सदस्यों ने अपने अपने क्षेत्र के समस्याओं को भी रखा. ग्रामीण क्षेत्रों में बन रहे आवास कार्यों मे तेजी लाने हेतु सभी जनप्रतिनिधि से आग्रह किया गया. बैंको में एनपीए खाता धारकों को जागरूक करते हुए सटेलमेंट करने का आग्रह किया गया. इस दौरान उपस्थित अधिकारियों ने अपने अपने विभागों से संचालित योजनाओं की जानकारी दी. बैठक में उप प्रमुख सुखदेव सरदार, बीडीओ साधु चरण देवगम समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और पंचायत समिति सदस्य उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: झारखंड में 22,200 राशन दुकानदारों का 13 महीने का कमीशन बकाया, DSO को सरकार ने दिया अल्टीमेटम
यह भी पढ़ें: गढ़वा: ‘PhonePe’ से घूस लेने वाले राजस्व कर्मचारी पर गिरी गाज, वीडियो वायरल होने के बाद हुए सस्पेंड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Loading Review Hub...
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










