रातभर अंधेरे में डूबा कुचाई, दिन में भी जारी रही बिजली की आंख-मिचौली

Updated:
विज्ञापन
तसवीर : बिजली लाइन में आयी फॉल्ट को दुरुस्त करते बिजली मिस्त्री | Prabhat Khabar Network

बिजली लाइन में आयी फॉल्ट को दुरुस्त करते बिजली मिस्त्री | Prabhat Khabar Network

सरायकेला-खरसावां के कुचाई में बारिश के बाद बिजली आपूर्ति ठप होने से 50 हजार लोग परेशान. विभाग की लापरवाही से ग्रामीणों में भारी नाराजगी.

विज्ञापन

कुचाई. सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई प्रखंड में शुक्रवार रात हुई हल्की बारिश और मेघ गर्जन के बाद बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई. शुक्रवार को रात करीब नौ बजे गुल हुई, फिर शनिवार सुबह सात बजे बहाल हुई. इससे करीब 50 हजार की आबादी को पूरी रात अंधेरे और उमस के बीच बितानी पड़ी. बिजली नहीं रहने से लोगों को गर्मी और मच्छरों के प्रकोप का सामना करना पड़ा.

रातभर अंधेरा, दिन में भी नहीं मिली राहत

शनिवार सुबह बिजली विभाग ने मुख्य लाइन में आए फॉल्ट को दूर कर आपूर्ति बहाल की. हालांकि इसके बाद भी विभिन्न क्षेत्रों में शटडाउन और टेस्टिंग के कारण दिनभर बिजली की आंख-मिचौली जारी रही. कई गांवों में बार-बार बिजली आने-जाने से लोगों को काफी असुविधा हुई.

बढ़ रही है उपभोक्ताओं की नाराजगी

स्थानीय लोगों का कहना है कि हल्की बारिश या मेघ गर्जन होते ही बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है और उसे बहाल करने में कई घंटे लग जाते हैं. लगातार हो रही इस समस्या से उपभोक्ताओं में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ रही है. लोगों का कहना है कि बारिश के मौसम में भी बिजली व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं.

नियमित आपूर्ति की मांग

ग्रामीणों ने बिजली विभाग से मांग की है कि तकनीकी खामियों को स्थायी रूप से दूर कर नियमित और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि बरसात के मौसम में बार-बार होने वाली कटौती से लोगों को राहत मिल सके.


विज्ञापन
Sachindra Dash

लेखक के बारे में

By Sachindra Dash

शचिंद्र कुमार दाश प्रभात खबर के वरीय संवाददाता हैं और हिंदी पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। वे झारखंड और ओडिशा की राजनीति, प्रशासन, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, कानून-व्यवस्था तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही कला, भाषा, संस्कृति, आध्यात्म और समसामयिक विषयों पर लेखन में उनकी विशेष रुचि है। नई जानकारियां जुटाना और उन्हें प्रमाणिक तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, साहित्य, संस्कृति से जुड़े विषयों को समेटती है। शचिंद्र कुमार दाश ग्राउंड रिपोर्टिंग पर विशेष जोर देते हैं। वे घटनास्थल पर पहुंचकर तथ्यों के आधार पर समाचार प्रस्तुत करने तथा आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास करते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola