LIVE: विपक्ष के हंगामे के कारण राज्यसभा की कार्यवाही भी सोमवार तक के लिए स्थगित

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Dec 2016 11:08 AM

विज्ञापन

02: 45 PM : विपक्ष के हंगामे के कारण राज्यसभा की कार्यवाही भी सोमवार तक के लिए स्थगित. 02: 40 PM : राज्यसभा की कार्यवाही शुरू, भाजपा ने अपने सांसदों को जारी किया व्हिप 12 : 40 PM : विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित 12: 10 PM […]

विज्ञापन

02: 45 PM : विपक्ष के हंगामे के कारण राज्यसभा की कार्यवाही भी सोमवार तक के लिए स्थगित.

02: 40 PM : राज्यसभा की कार्यवाही शुरू, भाजपा ने अपने सांसदों को जारी किया व्हिप

12 : 40 PM : विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित

12: 10 PM : नोट बंदी को लेकर राज्यसभा में विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया जिसके बाद सभापति ने सदन कार्यवाही 2:30 बजे तक के लिए स्थगित कर दीजबकि लोकसभा की कार्यवाही हंगामे के बीच जारी है.

11: 55 AM : विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित.

11: 45 AM : राज्यसभा में जेएमएम सांसद संजीव कुमार ने झारखंड में सीएनटी-एसपीटी एक्ट संसोधन का मामला उठाया.

11: 40 AM :
टीएमसी सांसद सुखेंदु शेखर राय ने राज्यसभा में कहा कि इतिहास में ऐसा किसी भी राज्य में नहीं हुआ. केंद्र विपक्ष की आवाज को दबाना चाहता है. उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता ने ब्रिटिश सत्ता के खिलाफ लड़ाई की अब हम मोदी के अधिनायकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे.

11: 35 AM :
राज्यसभा में रक्षा राज्यमंत्री सुभाष रामराव भामरे ने कहा कि इस संबंध में जानकारी पहले ही उपलब्ध करा दी गई थी. हावड़ा के डीएम को इस संबंध में पत्र भी लिखा गया था.

11: 30 AM : राज्य सभा में भी बंगाल में सेना की तैनाती का मामला उठा. कांग्रेस सांसद गुलाम नबी आजाद ने कहा कि सेना तैनात करना चिंता का विषय है. इसकी जरूरत क्यों पड़ी? सेना तैनाती पर सुखेन्दु शेखर राय ने कहा कि बंगाल की जनता इस तानाशाही के खिलाफ लड़ेगी. इस मामले को लेकर बसपा सुप्रीमो ने भी चिंता जाहिर की. उन्होंने कहा कि राज्य की अनुमति के बिना सेना तैनात करना संघीय ढांचे पर हमला है.

11: 20 AM : सेना की तैनाती मामले को टीएमसी सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने लोकसभा में उठाया जिसके जवाब में रक्षा मंत्री ने कहा कि यह एक रुटीन अभ्‍यास था लेकिन कुछ लोग इसपर राजनीति कर रहे हैं जो दुखद है. उन्होंने कहा कि पिछले साल भी नवंबर में ऐसा अभ्‍यास किया गया था. सेना के इस्टर्न कमांड ने पश्‍चिम बंगाल सहित नार्थ इस्ट में ऐसा अभ्‍यास किया. इसके पहले यूपी, बिहार और झारखंड में ऐसा अभ्‍यास किया जा चुका है. सेना ने संबंधित अधिकारी को इसके संबंध में अवगत करा दिया था. पुलिस को इसकी जानकारी थी और इसके लिए ज्वाइंट इंसपेक्शन किया गया था. रक्षा मंत्री ने कहा कि यह अभ्‍यास पहले 28-29 व 30 नवंबर को होने वाला था लेकिन 28 के भारत बंद को देखते हुए इसकी तारीख बढा दी गई. रक्षा मंत्री ने कहा कि इसे कुछ लोग पॉलिटिकल फ्रस्ट्रेशन के कारण मुद्दा बना रहे हैं.

11: 10 AM : पश्‍चिम बंगाल में सेना की तैनाती का मुद्दा लोकसभा में उठा.

11: 02 AM:संसद की कार्यवाही शुरू ,भोपाल गैस त्रासदी में मारे गए लोगों को लोकसभा में दी गई श्रद्धांजलि


10 : 58 AM :
कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में राहुल गांधी ने कहा कि एक समय में जिस शख्स ने हम पर टिप्पणी की थी वही शख्स आज खामोश बैठा है, जबकि कश्मीर जल रहा है.उन्होंने कहा कि स्ट्राइक के बाद से 21 मेजर अटैक और सैकड़ों बार सीजफायर का उल्लंघन हो चुका है.

10: 35 AM :कांग्रेस संसदीय दल की बैठक खत्म..

10: 30 AM :संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री कल राज्यसभा में मौजूद थे, लेकिन कांग्रेस चर्चा को तैयार नहीं थी. इसका साफ मतलब यह है कि वे बहस से भाग रहे हैं. इधर, वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि नोटंबदी से बहुत बड़ा सामाजिक और आर्थिक बदलाव होगा. आने वाले वक्त में डिजिटल करेंसी का उपयोग बढेगा.

10: 20 AM :सेना तैनाती पर वैंकैया नायडू ने कहा कि इसका कोई मतलब नहीं है…कारण नहीं है…ये रूटीन अभ्‍यास है…3 दिन तक ऐसे ही चलेगा….इसे उन्होंने मुख्य मुद्दों से भटकाने की कोशिश करार दिया….

10: 10 AM :सोनिया गांधी की गैर-मौजूदगी में राहुल गांधी पहली बार कांग्रेस संसदीय दल की बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं.

10: 01 AM:राहुल गांधी की मौजूदगी में चल रही है कांग्रेस संसदीय दल की बैठक
09 : 45 AM :संसद में सुबह 10 बजे होगी विपक्षी नेताओं की बैठक
09: 35 AM: बोले केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर -विपक्ष हर रोज नई मांग करता है. वे तो अब यह भी डिमांड कर सकते हैं कि प्रधानमंत्री एक ही समय पर दोनों सदनों में मौजूद रहें…
09 : 05 AM :पश्‍चिम बंगाल में सेना की तैनाती पर संसद में हंगामे के आसार नजर आ रहे हैं क्योंकि तृणमूल ने इस मुद्दे को दोनों सदन में उठाने का एलान किया है. पार्टी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि मुख्यमंत्री रात से सचिवालय में ही हैं. मध्यरात्रि में मुझे दर्जनभर से ज्यादा जवानों के तैनात होने की रिपोर्ट मिली.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola