LIVE: पश्चिम बंगाल में सेना की तैनाती का मुद्दा लोकसभा में उठा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Dec 2016 10:13 AM
11: 02 AM: संसद की कार्यवाही शुरू ,भोपाल गैस त्रासदी में मारे गए लोगों को लोकसभा में दी गई श्रद्धांजलि 10 : 58 AM : कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में राहुल गांधी ने कहा कि एक समय में जिस शख्स ने हम पर टिप्पणी की थी वही शख्स आज खामोश बैठा है, जबकि कश्मीर […]
11: 02 AM: संसद की कार्यवाही शुरू ,भोपाल गैस त्रासदी में मारे गए लोगों को लोकसभा में दी गई श्रद्धांजलि
10 : 58 AM : कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में राहुल गांधी ने कहा कि एक समय में जिस शख्स ने हम पर टिप्पणी की थी वही शख्स आज खामोश बैठा है, जबकि कश्मीर जल रहा है.उन्होंने कहा कि स्ट्राइक के बाद से 21 मेजर अटैक और सैकड़ों बार सीजफायर का उल्लंघन हो चुका है.
10: 35 AM : कांग्रेस संसदीय दल की बैठक खत्म..
10: 30 AM : संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री कल राज्यसभा में मौजूद थे, लेकिन कांग्रेस चर्चा को तैयार नहीं थी. इसका साफ मतलब यह है कि वे बहस से भाग रहे हैं. इधर, वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि नोटंबदी से बहुत बड़ा सामाजिक और आर्थिक बदलाव होगा. आने वाले वक्त में डिजिटल करेंसी का उपयोग बढेगा.
10: 20 AM : सेना तैनाती पर वैंकैया नायडू ने कहा कि इसका कोई मतलब नहीं है…कारण नहीं है…ये रूटीन अभ्यास है…3 दिन तक ऐसे ही चलेगा….इसे उन्होंने मुख्य मुद्दों से भटकाने की कोशिश करार दिया….
10: 10 AM : सोनिया गांधी की गैर-मौजूदगी में राहुल गांधी पहली बार कांग्रेस संसदीय दल की बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










