महबूबा मुफ्ती ने कहा, पत्थरबाजी के लिए बच्चों का नहीं होना चाहिए इस्तेमाल

जम्मू: कश्मीर में तनाव और पत्थरबाजी पर एक बार फिर जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने चिंता जाहिर की है. उन्होंने आज एक सभा में कहा कि बच्चों की जगह स्कूलों और कॉलेजों में होनी चाहिए. उनका उपयोग पत्थर फेंकने में नहीं करना चाहिए. इन बच्चों का संबंध कॉलेज, आइआइटी और विश्वविद्यालयों से होना चाहिए, […]
जम्मू: कश्मीर में तनाव और पत्थरबाजी पर एक बार फिर जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने चिंता जाहिर की है. उन्होंने आज एक सभा में कहा कि बच्चों की जगह स्कूलों और कॉलेजों में होनी चाहिए. उनका उपयोग पत्थर फेंकने में नहीं करना चाहिए. इन बच्चों का संबंध कॉलेज, आइआइटी और विश्वविद्यालयों से होना चाहिए, सड़कों से नहीं. उन्होंने कहा कि बच्चों को स्कूलों और कॉलेजों में होना चाहिए. उन्हें अपना करियर बनाना चाहिए, न की पत्थर फेंकना चाहिए. महबूबा ने कहा कि कश्मीर की संस्कृति रही है कि यदि नोटबुक हमारे पैर से लग जाए तो हम उस नोटबुक को माथे पर लगाते हैं.
उल्लेखनीय है कि जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कश्मीर विवाद के लिए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अपनाए रुख को एकमात्र रास्ता बताते हुए रविवार को दावा किया कि यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तहत इस विवाद का हल नहीं हुआ तो, यह कभी नहीं सुलझेगा. उन्होंने रविवार शाम एक कार्यक्रम में कहा कि वाजपेयी सिद्धांत के अलावा कोई और विकल्प नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




