सर्वदलीय बैठक में जम्मू-कश्मीर में सभी पक्षों से समावेशी संवाद की वकालत

श्रीनगर: हिंसा प्रभावित कश्मीर में असहज करने वाली शांति के बीच एक सर्वदलीय बैठक में राज्य की समस्याओं के समाधान के लिए राष्ट्रीय पहल और ‘‘सभी पक्षों से समावेशी संवाद” का आह्वान किया गया ताकि शांति एवं मेलमिलाप की प्रक्रिया आगे बढाई जा सके.हालांकि, विपक्षी नेशनल कांफ्रेंस ने जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की ओर […]
श्रीनगर: हिंसा प्रभावित कश्मीर में असहज करने वाली शांति के बीच एक सर्वदलीय बैठक में राज्य की समस्याओं के समाधान के लिए राष्ट्रीय पहल और ‘‘सभी पक्षों से समावेशी संवाद” का आह्वान किया गया ताकि शांति एवं मेलमिलाप की प्रक्रिया आगे बढाई जा सके.हालांकि, विपक्षी नेशनल कांफ्रेंस ने जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की ओर से बुलाई गई इस बैठक का बहिष्कार किया. नेशनल कांफ्रेंस ने बैठक के नतीजे को ‘‘ढकोसला” करार देते हुए कहा कि इसमें ऐसा कुछ भी हासिल नहीं हुआ जिससे राज्य के लोगों को राहत मिले. एक आधिकारिक प्रवक्ता ने पत्रकारों को बताया कि करीब पांच घंटे चली इस बैठक में कश्मीर घाटी में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा हुई और संसद के दोनों सदनों में भी हालात पर हुई चर्चा के दौरान जम्मू-कश्मीर के लोगों के प्रति एकजुटता प्रदर्शित किए जाने का जिक्र किया गया. बैठक में पाकिस्तान के साथ वार्ता प्रक्रिया बहाल करने की जरुरत का भी सुझाव दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




