ePaper

सिसोदिया को शहरी विकास विभाग से मुक्त किया गया

Updated at : 21 Jul 2016 9:35 PM (IST)
विज्ञापन
सिसोदिया को शहरी विकास विभाग से मुक्त किया गया

नयी दिल्ली : दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का आज शहरी विकास विभाग से मुक्त कर दिया गया और यह विभाग उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगी सत्येंद्र जैन को दे दिया गया. इस कदम को सिसोदिया के काम का बोझ को कम करने के तौर पर देखा जा रहा है. सूत्रों के अनुसार सिसोदिया शिक्षा विभाग पर […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का आज शहरी विकास विभाग से मुक्त कर दिया गया और यह विभाग उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगी सत्येंद्र जैन को दे दिया गया. इस कदम को सिसोदिया के काम का बोझ को कम करने के तौर पर देखा जा रहा है. सूत्रों के अनुसार सिसोदिया शिक्षा विभाग पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं.

इसके अलावा, बतौर उपमुख्यमंत्री सिसोदिया अरविंद केजरीवाल की अनुपस्थिति में मुख्यमंत्री का कामकाज संभालते हैं जो आने वाले समय में पंजाब, गोवा और गुजरात में प्रचार अभियान में व्यस्त रहेंगे। इन राज्यों में अगले साल विधानसभा चुनाव हैं. हालांकि सरकार ने इस बदलाव की वजह सिसोदिया और जैन के बीच बीच कामकाज के बेहतर तालमेल बतायी है. जैन के पास केजरीवाल मंत्रिमंडल में कई अहम विभाग हैं.
उपमुख्यमंत्री के पास ग्यारह विभाग हैं जिनमें शिक्षा, वित्त, नियोजन, जमीन एवं भवन, राजस्व, सतर्कता, सेवाएं, प्रशासनिक सुधार, सूचना प्रौद्योगिकी, कानून एंव न्याय शामिल हैं. अब शहरी विकास भी जैन के पास होगा. इसके अलावा उनके पास बिजली, गृह, लोकनिर्माण, परिवहन, स्वास्थ्य एवं उद्योग जैसे अहम विभाग हैं. आप प्रमुख कल गुजरात के गिर-सोमनाथ जिले क उना शहर की यात्रा करने वाले हैं जहां दलित युवकों के साथ पिछले हफ्ते मरी गायों का खाल उतारने को लेकर मारपीट की गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola