‘बड़बोले'' थरूर के भगत सिंह पर दिये बयान से बैकफुट पर कांग्रेस, भाजपा हमलावर

नयी दिल्ली : कांग्रेस के दिग्गज नेता और सांसद शशि थरूर ने जवाहल लाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार को आज का भगत सिंह करार दिया है.इसपर विवादभीशुरू हो गया है.भाजपा नेता शहनवाज हुसैन ने इसे भगत सिंह का अपमान बताया है. वहीं, थरूर के बयानोंसे अक्सर बैकफुट पर आने वाली कांग्रेस […]
नयी दिल्ली : कांग्रेस के दिग्गज नेता और सांसद शशि थरूर ने जवाहल लाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार को आज का भगत सिंह करार दिया है.इसपर विवादभीशुरू हो गया है.भाजपा नेता शहनवाज हुसैन ने इसे भगत सिंह का अपमान बताया है. वहीं, थरूर के बयानोंसे अक्सर बैकफुट पर आने वाली कांग्रेस के साथ इस बार भी ऐसा ही हुआ है. महान राष्ट्रभक्त व स्वतंत्रता सेनानी शहीद ए आजम भगत सिंह से कन्हैया की तुलना किये जाने पर भी कांग्रेस बचाव की मुद्रा में हैं. कांग्रेस के कद्दावर नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा है कि भगत सिंह की तुलना आज के दौर के युवाओं से नहीं की जा सकती है. उन्होंने कहा कि थरूर की यह निजी राय हो सकती है.
थरूर ने कन्हैया को यह नयी संज्ञा जेएनयू में छात्रों के बीच ही दी. जेएनयू भले ही अब मीडिया की सुर्खियों में कम जगह बना रहा हो लेकिन यह राजनीति का केंद्र बना हुआ है. देशद्रोह और राष्ट्रभक्ति पर चल रही बहस में अब शशि थरूर का भी नाम जुड़ गया है. थरूर ने लगभग 40 मिनट तक छात्रों के बीच अपनी बात रखी. उन्होंने कन्हैया कि जम कर तारीफ की और "भारत माता की जय" के ताजा विवाद पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि अब जो भारत माता की जय बोलेगा क्या सिर्फ वही देशभक्त होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




