जेएनयू विवाद : जेल से बाहर आये उमर खालिद व अनिर्बाण

नयी दिल्ली : पटियाला हाउस कोर्ट ने जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में लगे देशविरोधी नारे के मामले में उमर खालिद और अनिर्बाण भट्टाचार्य को 6 महीने की अंतरिम जमानत दे दी. शाम होते ही दोनों को जेल से छोड़ दिया गया. दोनों को 25- 25 हजार के निजी मुचलके पर छोड़ा गया है.आरोपियों के वकील […]
नयी दिल्ली : पटियाला हाउस कोर्ट ने जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में लगे देशविरोधी नारे के मामले में उमर खालिद और अनिर्बाण भट्टाचार्य को 6 महीने की अंतरिम जमानत दे दी. शाम होते ही दोनों को जेल से छोड़ दिया गया. दोनों को 25- 25 हजार के निजी मुचलके पर छोड़ा गया है.आरोपियों के वकील ने जमानत के लिए जिरह करते हुए पक्ष रखते हुए कहा, सरकार की आलोचना करना नागरिक का अधिकार है इस राष्ट्रद्रोह से जोड़कर नहीं देखा जा सकता. वकील ने दिल्ली सरकार की जांच रिपोर्ट का भी हवाला दिया था जिसमें वीडियो के साथ छेड़छाड़ की बात कही गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




