हाफिज सईद की भाषा बोल रहे हैं राहुल : भाजपा

नयी दिल्ली : भाजपा ने जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्र नेता की गिरफ्तारी की आलोचना करने वाले राहुल गांधी और विपक्ष के दूसरे नेताओं पर निशाना साधते हुए आज कहा कि वे आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा की भाषा बोल रहे हैं जो शहीदों का अपमान है और जिससे राष्ट्र विरोधी ताकतों का मनोबल […]
नयी दिल्ली : भाजपा ने जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्र नेता की गिरफ्तारी की आलोचना करने वाले राहुल गांधी और विपक्ष के दूसरे नेताओं पर निशाना साधते हुए आज कहा कि वे आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा की भाषा बोल रहे हैं जो शहीदों का अपमान है और जिससे राष्ट्र विरोधी ताकतों का मनोबल बढ़ेगा.
कानून अपना काम कर रहा है. भाजपा कांग्रेस से अपील करेगी कि वह राजनीतिक कारण से हमारे शहीदों का अपमान ना करे.” उन्होंने हाल में हुई सेनाकर्मियों की मौत की तरफ इशारा करते हुए कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जहां सैनिक सीमा पर अपने प्राणों का बलिदान दे रहे हैं वहीं जेएनयू जैसे संस्थान में भारत विरोधी नारेबाजी की जा रही है और आतंकियों का गुणगान हो रहा है.” जेएनयू में विवादित आयोजन के संदर्भ में छात्र नेता की गिरफ्तारी को लेकर राहुल ने कहा था, ‘‘मोदी सरकार और एबीवीपी जेएनयू
जैसे संस्थान पर सिर्फ इसलिए धौंस जमा रहे हैं क्योंकि यह उनके अनुसार नहीं चल रहा। यह पूरी तरह से निंदनीय है.
लेकिन निर्दोष छात्रों को निशाना बनाना और उसे बहाने के तौर पर इस्तेमाल करना मोदी सरकार को बहुत महंगा पडेगा।” भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि हिंसा एवं भारत विरोधी गतिविधियों को ‘‘वैचारिक ढाल” देने की कोशिशों को मंजूरी नहीं दी जा सकती.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




