अरविंद केजरीवाल की हत्या की हो रही है साजिश : सिसोदिया

नयी दिल्ली : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर महिला द्वारा एक कार्यक्रम के दौरान स्याही से हमला किये जाने के बाद अब राजनीति तेज हो गयी है. भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी एक-दूसरे पर हमले के पीछे साजिश रचने का आरोप लगा रही है. दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने केजरीवाल पर हमले के […]
नयी दिल्ली : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर महिला द्वारा एक कार्यक्रम के दौरान स्याही से हमला किये जाने के बाद अब राजनीति तेज हो गयी है. भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी एक-दूसरे पर हमले के पीछे साजिश रचने का आरोप लगा रही है.
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने केजरीवाल पर हमले के पीछे भाजपा का साजिश बताया. उन्होंने कहा भाजपा हमारे लोगों पर हमला करा रही है. मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सुरक्षा में भारी चूक का आरोप लगाते हुए सिसोदिया ने दिल्ली पुलिस पर साजिया में शामिल होने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कार्यक्रम के दौरान किसी की जांच नहीं की गयी. जिस महिला ने केजरीवाल पर हमला किया वो हमले के बाद खुलेआम मीडिया वालों से बात कर रही थी. कार्यक्रम में पुलिस मुकदर्शन बनी हुई थी और तमाशा देख रही थी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




