पाक-भारत के विदेश सचिवों की बैठक 15 जनवरी को होगी : अजीज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jan 2016 7:11 PM
नयी दिल्ली/इस्लामाबाद : पठानकोट आतंकवादी हमले के परिप्रेक्ष्य में अनिश्चितताओं के बीच पाकिस्तान ने कहा है कि भारत के साथ विदेश सचिव स्तर की वार्ता 15 जनवरी को होनी तय है. संसद में एक सवाल के जवाब में प्रधानमंत्री के विदेशी मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने कल कहा कि पाकिस्तान और भारत के विदेश […]
नयी दिल्ली/इस्लामाबाद : पठानकोट आतंकवादी हमले के परिप्रेक्ष्य में अनिश्चितताओं के बीच पाकिस्तान ने कहा है कि भारत के साथ विदेश सचिव स्तर की वार्ता 15 जनवरी को होनी तय है. संसद में एक सवाल के जवाब में प्रधानमंत्री के विदेशी मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने कल कहा कि पाकिस्तान और भारत के विदेश सचिवों के बीचपंद्रह जनवरी को बैठक होने का कार्यक्रम है.
सरताज अजीज ने कहा कि दोनों विदेश सचिव सहमति के मुताबिक ‘‘व्यापक द्विपक्षीय वार्ता’ के लिए कार्यक्रम तय करेंगे. अजीज ने कहा कि कई अन्य मुद्दों के साथ दोनों देशों के बीच कश्मीर भी बातचीत का हिस्सा होगा. पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ पार्टी के शिरीन मजरी के सवाल के जवाब में अजीज ने यह बात कही. मजरी जानना चाहते थे कि भारत के निवर्तमान राजदूत टीसीए राघवन ने कथित तौर पर बयान दिया कि उनका देश केवल पीओके पर वार्ता करेगा जिसके बाद वार्ता को लेकर क्या स्थिति है.
पठानकोट आतंकवादी हमले के बाद भारत ने विदेश सचिव स्तर की वार्ता को पठानकोट हमले को लेकर पाकिस्तान को दी गयी जानकारी पर इस्लामाबाद की ‘‘त्वरित और निर्णयात्मक’ कार्रवाई से जोड़कर गेंद को पाकिस्तान के पाले में डाल दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










