Hajipur News : सत्यनारायण पूजा के साथ यज्ञ स्थल पर धार्मिक आयोजन संपन्न

Updated:
विज्ञापन
Hajipur News

पूजा स्थल की तस्वीर

Hajipur News : सत्यनारायण पूजा के साथ यज्ञ स्थल पर धार्मिक आयोजन संपन्न

विज्ञापन

Hajipur News (मनोहर कुमार) : देसरी प्रखंड क्षेत्र के उफरौल चौक स्थित काली मंदिर परिसर में आयोजित अष्ट्याम यज्ञ समारोह को लेकर शनिवार को रात्रि में यज्ञ स्थल पर सत्यनारायण भगवान के पूजा मुख्य पुजारी संजय राय, पिंटू कुमार, मुकेश कुमार, धर्मेंद्र शर्मा को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कराई. इससे पहले सुबह में भव्य कलश यात्रा चेचर धाम से निकली गई. 751 महिला श्रद्धालुओं ने कलश में जलभरी कर आचार्य के वैदिक मंत्रोच्चार से भव्य कलश यात्रा प्रारंभ हुई. कलश यात्रा हाथी घोड़ा ऊंट बैंड बाजे के साथ निकाली गई. जगह-जगह लोग कलश यात्रा के स्वागत में सड़क किनारे खड़े थे. साथ ही सभी लोग अपने अपने घरों के सामनों धूप को देखते हुए पानी का छिड़काव कर रखे थे.

राम विवाह कीर्तन और पूर्णाहुति के साथ यज्ञ का समापन होगा

भव्य कलश यात्रा चांदपुरा, धर्मपुर रामराय, देसरी, जफराबाद होते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंची. कलशयात्रा में मुख्य पुजारी संजय राय, अंजली राय, विजय राय, राजन शर्मा, मुकेश पटेल, संतोष पासवान, बैधनाथ शर्मा, समिति सदस्य अरुण सहनी, बाबू लाल सिंह, दिलीप कुमार, पिंटू कुमार, ई रमेश कुमार, नवीन कुमार समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए. रविवार को अष्टयाम यज्ञ प्रारंभ होगी. सोमवार को यज्ञ की पूर्णाहुति एवं रात्रि मे राम विवाह किर्तन का आयोजन किया गया है.

Also Read : Saran News : शिक्षा, बेरोजगारी और महंगाई पर भाकपा का मंथन, चुनावी रणनीति तय

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन