वैशाली में करंट लगने से व्यक्ति की मौत, छत पर रेलिंग लगाने के दौरान हुआ हादसा

Author Rajeev kumar|Edited by Nikhil Anurag
Updated:
विज्ञापन
मृतक अरविंद कुमार पंडित की फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network

मृतक अरविंद कुमार पंडित की फाइल फोटो

तेरसिया गांव में शनिवार को एक दुखद हादसा हुआ, जहाँ छत पर काम कर रहे मिस्त्री अरविंद कुमार की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई. इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.

विज्ञापन

Hajipur News: गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के तेरसिया गांव में शनिवार को करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान बिदुपुर थाना क्षेत्र के माइल गांव निवासी 40 वर्षीय अरविंद कुमार पंडित उर्फ उरिया के रूप में हुई है. वह कलेश्वर पंडित के पुत्र थे और पेशे से मिस्त्री थे.

मिली जानकारी के अनुसार अरविंद कुमार तेरसिया गांव निवासी हरेंद्र राय के मकान की छत पर स्टील की रेलिंग लगाने का काम कर रहे थे. इसी दौरान वह बिजली के करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए.

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. गांव में शोक का माहौल व्याप्त है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. स्थानीय लोग भी मृतक के घर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दे रहे हैं.


विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन