हाजीपुर में मारपीट रोकने गए व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर, पीएमसीएच रेफर
घायल सदर अस्पताल में भर्ती
Hajipur News: हाजीपुर के सहदेई में मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने गए 60 वर्षीय वृद्ध पर धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर होने पर पीएमसीएच रेफर किया गया.
Hajipur News: सहदेई थाना क्षेत्र के सहरिया गांव में दो पक्षों के बीच हो रही मारपीट में बीच-बचाव करने गए एक वृद्ध पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. घायल की हालत नाजुक होने पर उन्हें सदर अस्पताल हाजीपुर से बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है.
आपके शहर में
घायल की पहचान सहरिया गांव निवासी 60 वर्षीय सहेंद सहनी के रूप में हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को आनन-फानन में सहदेई बुजुर्ग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया गया. सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच भेज दिया.
बीच-बचाव करने पहुंचे थे सहेंद सहनी
घटना के संबंध में अमित कुमार ने बताया कि पड़ोसी दशरथ सहनी के साथ किसी बात को लेकर उनकी कहासुनी हो रही थी. इसी दौरान उनके चाचा सहेंद सहनी दोनों पक्षों के बीच विवाद को शांत कराने के लिए बीच-बचाव करने पहुंचे थे. उन्होंने आरोप लगाया कि इसी दौरान दशरथ सहनी ने हाथ में लिए धारदार हथियार हसुली से सहेंद सहनी पर हमला कर दिया. हमले में उनके बाएं हाथ और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
घटना के बाद घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. वहीं पुलिस मामले की जानकारी जुटाने और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई में जुटी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए