वैशाली में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, चार शराब भट्ठियां ध्वस्त, 2000 लीटर से अधिक जावा नष्ट

Author Vinay Patedhi|Edited by Nikhil Anurag
Updated:
विज्ञापन
photo | Prabhat Khabar Network

नष्ट किया गया शराब

Hajipur News: बेलसर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बाया नदी के किनारे छापेमारी की. इस दौरान चार अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर 2000 लीटर से अधिक कच्चे जावा को नष्ट किया गया.

विज्ञापन

Hajipur News: बेलसर थाना क्षेत्र के जारंग गांव स्थित बाया नदी के किनारे शनिवार की दोपहर पुलिस ने अवैध देसी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की. छापेमारी के दौरान पुलिस ने चार अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया और मौके पर मौजूद 2000 लीटर से अधिक कच्चे जावा को नष्ट कर दिया. पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है.

गुप्त सूचना के आधार पर हुई छापेमारी

थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि अवर निरीक्षक मनीष कुमार और अभिषेक कुमार सहित पुलिस बल के साथ बाया नदी के किनारे सघन छापेमारी अभियान चलाया गया. गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में झाड़ियों के बीच संचालित चार अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया गया.

2000 लीटर से अधिक कच्चा जावा किया नष्ट

पुलिस ने मौके पर शराब निर्माण के लिए तैयार किए गए 2000 लीटर से अधिक कच्चे जावा को भी नष्ट कर दिया. पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही शराब निर्माण में शामिल लोग मौके से फरार हो गए.

फरार कारोबारियों की पहचान में जुटी पुलिस

थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण, भंडारण और तस्करी के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है. फरार हुए शराब कारोबारियों की पहचान की जा रही है और उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि अवैध शराब के कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए पुलिस का विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा.


विज्ञापन
Vinay Patedhi

लेखक के बारे में

By Vinay Patedhi

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन