बिदुपुर में सांप काटने से महिला की मौत, इलाज के लिए मुजफ्फरपुर ले जाते समय तोड़ा दम

Author Rajeev kumar|Edited by Nikhil Anurag
Updated:
विज्ञापन

रोते बिलखते परिजन

Hajipur News: बिदुपुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह सर्पदंश से एक महिला की मौत हो गई. परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी जान चली गई. घटना के बाद परिवार ने सरकारी सहायता की मांग की है.

विज्ञापन

Hajipur News: बिदुपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर काजीपट्टी महादलित टोला में शनिवार की सुबह घर में जमीन पर सो रही एक 42 वर्षीय महिला की सांप काटने से मौत हो गई. परिजन उसे इलाज के लिए मुजफ्फरपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. मुजफ्फरपुर स्थित अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

घर में जमीन पर सो रही थी महिला

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान संगीता देवी के रूप में हुई है, जो राम प्रकाश राम की पत्नी थीं. राम प्रकाश राम कोलकाता में मजदूरी का कार्य करते हैं. मृतका अपने पीछे तीन पुत्रियों और एक पुत्र को छोड़ गई हैं.

महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतका के घर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने में जुट गए.

सीएचसी में उपलब्ध है सर्पदंश की दवा

बिदुपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी डॉ. रेखा सिन्हा ने बताया कि सांप काटने के इलाज के लिए आवश्यक इंजेक्शन अस्पताल में उपलब्ध है. उन्होंने कहा कि सर्पदंश के किसी भी मामले में पीड़ित को तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल लाना चाहिए, ताकि समय पर उपचार शुरू किया जा सके.

स्थानीय लोगों ने जताया अफसोस

स्थानीय लोगों के बीच इस बात को लेकर चर्चा है कि यदि परिजन महिला को मुजफ्फरपुर ले जाने के बजाय तत्काल बिदुपुर सीएचसी लेकर पहुंचते तो संभवतः उसकी जान बचाई जा सकती थी. हालांकि यह कहना संभव नहीं है कि समय पर उपचार मिलने पर परिणाम क्या होता, लेकिन सर्पदंश के मामलों में शीघ्र चिकित्सकीय सहायता बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है.

सरकारी सहायता की मांग

घटना के बाद मृतका के परिजनों ने थाना प्रभारी और अंचलाधिकारी को आवेदन देकर सरकारी सहायता की मांग की है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है. घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन