Palamu: पांकी में हाइवा की टक्कर से बाइक सवार नाबालिक की मौत, दो गंभीर

Updated:
विज्ञापन
Palamu News

दुर्घटना में शामिल हाइवा और बाइक

Palamu: पलामू के पांकी में हाइवा और बाइक की टक्कर में एक नाबालिग की मौत हो गई. हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. पूरी खबर नीचे पढ़ें…

विज्ञापन

पिंटू कुमार सिंह की रिपोर्ट
Palamu: पलामू जिले की पांकी थाना क्षेत्र के पांकी-मेदनीनगर मुख्य पथ पर माड़न के पास अनियंत्रित हाइवा और बाइक की सीधी भिड़ंत में 17 वर्षीय नाबालिक की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र स्थित बैरवइयां निवासी कुश कुमार (पिता जगदीश भुइयां) के रूप में हुई है. वहीं बाइक पर सवार पांकी के बैदा (गौरीदह) निवासी अजय कुमार (पिता रमेश भुइयां) और मुकेश कुमार (पिता चमरू भुइयां) गंभीर रूप से घायल हो गये.

दोनों घायल मेदिनीनगर रेफर

मृतक कुश कुमार रिश्ते में अजय का भगिना था और मुकेश उसका दोस्त था. दोनों घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है. घटना शुक्रवार रात करीब 10 बजे की है. कुश पांकी स्थित नानी घर आया हुआ था. वह शुक्रवार रात्रि बाइक (संख्या जेएच 03 ए एक्स 0447) से वापस अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान माड़न के पास विपरीत दिशा से आ रहे हाइवा (जेएच 03 वी 1546) ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. घटना के तत्काल इसके बाद परिजन सभी को पांकी अस्पताल ले गये. वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेदिनीनगर रेफर कर दिया.

पुलिस रवैये पर उठ रहे हैं सवाल

मेदिनीनगर अस्पताल में डॉक्टरों ने कुश कुमार को मृत घोषित कर दिया. शनिवार को मेदिनीनगर में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. परिजनों ने मेदिनीनगर शहर थाना में लिखित आवेदन देकर मुआवजे की गुहार लगाई है. इधर, पांकी थाना पुलिस द्वारा दुर्घटनाग्रस्त हाइवा को अब तक जब्त नहीं किये जाने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है. इस हादसे के बाद से मृतक के पैतृक गांव और नानी घर दोनों जगह कोहराम मचा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों का आरोप है कि मामले को दबाने को लेकर प्रशासन की ओर से प्रयास किया गया था. मीडिया में मामला नहीं आने के बाद रफा- दफा कर दिया जाता.

ये भी पढ़ें…

पलामू: आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

पलामू के लरमी घाटी में टेंपो और बाइक की सीधी टक्कर, आठ लोग घायल

विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola