पीएम मोदी को व्हाइट हाउस का न्योता, मार्को रूबियो ने सौंपा ट्रंप का संदेश

Updated:
विज्ञापन
Marco Rubio Met PM Modi

Marco Rubio Met Pm Modi

Marco Rubio Met PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को व्हाइट हाउस का न्योता मिला है. भारत दौरे पर आए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से पीएम मोदी को व्हाइट हाउस आने का निमंत्रण दिया.

विज्ञापन

Marco Rubio Met PM Modi: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो शनिवार को दिल्ली में PM नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. सेक्रेटरी रूबियो ने प्रधानमंत्री को रक्षा, रणनीतिक तकनीकों, व्यापार और निवेश, ऊर्जा सुरक्षा, कनेक्टिविटी, शिक्षा और लोगों के बीच आपसी संबंधों सहित कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग में हो रही लगातार प्रगति के बारे में जानकारी दी. सेक्रेटरी रूबियो ने पश्चिम एशिया की स्थिति सहित विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर अमेरिका का दृष्टिकोण साझा किया.

व्हाइट हाउस के निमंत्रण पर क्या बोले पीएम मोदी?

प्रधानमंत्री ने शांति प्रयासों के लिए भारत के निरंतर समर्थन की पुष्टि की और बातचीत तथा कूटनीति के माध्यम से संघर्षों के शांतिपूर्ण समाधान की अपनी अपील दोहराई. प्रधानमंत्री ने सेक्रेटरी रूबियो से राष्ट्रपति ट्रंप को अपना हार्दिक अभिवादन पहुंचाने का अनुरोध किया और कहा कि वह उनके साथ लगातार बातचीत जारी रखने के लिए उत्सुक हैं. इस मुलाक़ात के दौरान विदेश मंत्री जयशंकर और NSA अजीत डोभाल भी मौजूद थे.

रूबियो से मुलाकात के बाद पीएम मोदी की आई प्रतिक्रिया

PM नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, US के विदेश मंत्री मार्को रूबियो का स्वागत करके खुशी हुई. हमने भारत-US व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी में लगातार प्रगति और क्षेत्रीय तथा वैश्विक शांति और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की. भारत और अमेरिका वैश्विक भलाई के लिए मिलकर काम करते रहेंगे.

रूबियो और पीएम मोदी के बीच सुरक्षा, व्यापार और टेक्नोलॉजी पर हुई बात

भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने ट्वीट किया और बताया- हमने सुरक्षा, व्यापार और अहम टेक्नोलॉजी के क्षेत्रों में अमेरिका-भारत सहयोग को और गहरा करने के तरीकों पर सार्थक चर्चा की – ये ऐसे क्षेत्र हैं जो हमारे दोनों देशों को मजबूत बनाते हैं और एक स्वतंत्र और खुले इंडो-पैसिफिक को आगे बढ़ाते हैं. भारत, अमेरिका का एक अहम साझेदार है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola