BPSC TRE 4 भर्ती को लेकर आया अपडेट, जल्द आएगा नोटिफिकेशन, सरकार ने तेज की तैयारी

Updated:
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी

BPSC TRE 4 Notification: बिहार में शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है. BPSC जल्द TRE 4 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर सकता है. सरकार अंतिम तैयारियों में जुटी है. शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा रही है और जल्द भर्ती शुरू होगी.

विज्ञापन

BPSC TRE 4 Notification: बिहार में शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. बिहार लोक सेवा आयोग यानी BPSC जल्द ही TRE 4 भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर सकता है. शिक्षा विभाग की ओर से कहा गया है कि भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी अंतिम तैयारियां तेजी से पूरी की जा रही हैं और बहुत जल्द अधिसूचना जारी होने की संभावना है.

आपके शहर में

विज्ञापन

शिक्षा मंत्री ने क्या बताया

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बताया कि अभी सामान्य प्रशासन विभाग और BPSC के बीच कुछ तकनीकी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं. जैसे ही यह काम खत्म होगा, भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ा दी जाएगी. सरकार की कोशिश है कि इस बार भर्ती में ज्यादा देरी न हो और अभ्यर्थियों को जल्द आवेदन का मौका मिले.

सीएम का आदेश- जल्द पूरे हो अटके काम

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सभी लंबित काम तेजी से पूरे किए जाएं. सरकार चाहती है कि TRE 4 भर्ती प्रक्रिया बिना किसी रुकावट के जल्द शुरू हो सके. इसी वजह से विभागीय स्तर पर लगातार बैठकें और तैयारी चल रही है.

रिपोर्ट्स के अनुसार 25 मई से 26 मई के बीच TRE 4 नोटिफिकेशन को लेकर स्थिति पूरी तरह साफ हो सकती है. लंबे समय से अभ्यर्थी भर्ती विज्ञापन जारी करने की मांग कर रहे थे. भर्ती में देरी को लेकर कई बार प्रदर्शन और विरोध भी देखने को मिला था. इससे पहले फरवरी महीने में भी BPSC की ओर से संकेत दिया गया था कि जल्द भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाएगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

राजेश कुमार बोले- कैंडिडेट को नहीं होगी परेशानी

BPSC परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार ने जानकारी दी है कि TRE 4 के तहत बड़े स्तर पर भर्ती की जाएगी. इसमें शिक्षा विभाग के साथ-साथ अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण विभाग और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के पद भी शामिल रहेंगे. कई पद प्रधानाचार्य स्तर के भी होंगे.

शिक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि अगले साल से शिक्षक भर्ती के लिए एक तय कैलेंडर लागू किया जाएगा. इससे हर साल समय पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी और अभ्यर्थियों को लंबे इंतजार की परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी.

इसे भी पढ़ें: कमांड देते ही हरा गमछा वालों को पकड़ लेगा AI, सीएम सम्राट बोले- पुलिस को कार्रवाई की खुली छूट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन