केरल बीजेपी के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने कहा-देश को अस्थिर करने की कोशिश का हिस्सा है कॉकरोच जनता पार्टी

Published by : Rajneesh Anand Updated At : 23 May 2026 4:01 PM

विज्ञापन

राजीव चंद्रशेखर ने कॉकरोच जनता पार्टी पर दी प्रतिक्रिया

Cockroach Janta Party : सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी का अकाउंट वायरल होने के बाद प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं. केरल बीजेपी के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने इस अकाउंट को देश को अस्थिर करने की कोशिश का हिस्सा बताया.

विज्ञापन

Cockroach Janata Party : केरल बीजेपी के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने शनिवार को कहा कि हाल में चर्चा में आया सोशल मीडिया एकाउंट कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) उस अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य भारत को अस्थिर करना है. उन्होंने कहा कि जनमत को प्रभावित करने के लिए यह अभियान सीमा पार से चलाया जा रहा है.

पीएम मोदी और उनकी सरकार को निशाना बनाना उद्देश्य

राजीव चंद्रशेखर ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि कॉकरोच पार्टी की इस चाल को विपक्ष के कुछ वर्गों की मदद से सीमा पार से चलाया जा रहा है. इस अभियान का उद्देश्य जनता को प्रभावित करना है. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया और एआई के इस दौर में जनमत को प्रभावित करने के ये अभियान देश में अस्थिरता पैदा करने के खतरनाक और प्रभावी तरीके हैं. भाजपा नेता ने दावा किया कि मोदी के नेतृत्व में भारत के उदय और आधुनिकीकरण से कई देशों को दिक्कत है.

विकसित भारत का सपना सच होकर रहेगा

राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि मोदी सरकार ने देश को कठिन दौर से बाहर निकाला है. उन्होंने देश की आर्थिक वृद्धि सुनिश्चित करते हुए भारत को सुरक्षित, संरक्षित और सक्षम बनाए रखा है. उन्होंने कहा कि यही सच्चे नेतृत्व की पहचान है और देश एवं दुनिया के सामने आने वाली चुनौतियों का एकजुट होकर सामना करना आज के समय में सही कदम है.उन्होंने कहा कि कोई कॉकरोच, कोई तुच्छ भारतीय विपक्षी नेता, मोदी से नफरत करने वाला कोई मसखरा या कोई विदेशी निहित स्वार्थ विकसित भारत बनाने के संकल्प को पटरी से नहीं उतार सकता.

कॉकरोच जनता पार्टी पर सोशल मीडिया में वायरल

पिछले सप्ताह अस्तित्व में आई और सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में फॉलोअर के साथ सुर्खियों में रही कॉकरोच जनता पार्टी के एक्स अकाउंट पर भारत में बृहस्पतिवार को रोक लगा दी गई. हालांकि, इस रोक के कुछ ही देर बाद कॉकरोच मरता नहीं है टैगलाइन के साथ कॉकरोच इज बैक नाम से एक और हैंडल बना दिया गया.

ये भी पढ़ें : ट्विशा शर्मा के पति समर्थ सिंह की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मीडिया से कहा-हम 7 दिन की रिमांड मांगेंगे, तभी होगी पूछताछ

विज्ञापन
Rajneesh Anand

लेखक के बारे में

By Rajneesh Anand

राजनीति,सामाजिक, इतिहास, खेल और महिला संबंधी विषयों पर गहन लेखन किया है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में रुचि. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक. IM4Change, झारखंड सरकार तथा सेव द चिल्ड्रन के फेलो के रूप में कार्य किया है. पत्रकारिता के प्रति जुनून है. प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola